30 अक्टूबर को आएगी PM किसान योजना की 24वीं किस्त

दीपावली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। यह किस्त कब आएगी इसकी आधिकारिक तौर पर तारीख घोषित हो चुकी है। एक तरह से दीपावली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। 30 अक्टूबर को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त भेजी जाएगी।

पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया- “तारीख नोट कर लें! PM-KISAN की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी, जिससे हमारे अन्नदाताओं को लगातार आर्थिक सहायता मिलेगी और वे सशक्त होंगे।”

सीधे खाते में आएंगे 2000 रुपये

सरकार किसानों को 2000 रुपये की किस्त DBT के जरिए सीधे अकाउंट में भेजती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक अपनी बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित eKYC पूरी नहीं कराई है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसके अलावा, योजना के लाभ लेने के लिए बैंक खाता और आधार लिंक होने के साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का एक्टिव होना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी का कमबॅक होगा?

Exit mobile version