31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियावर्चुअल रैली में PM मोदी ने अखिलेश यादव पर बरसे, लगाया ये...

वर्चुअल रैली में PM मोदी ने अखिलेश यादव पर बरसे, लगाया ये आरोप  

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में सोमवार को वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि असामाजिक तत्व दंगाइयों को सत्ता में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अखिलेश यादव की पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वहीं अराजकता फ़ैलाने वाली सरकार को दोबारा लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले बीजेपी ने जो वादा किया था वह पूरा किया।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले, दंगाई शर्तों को निर्धारित कर रहे थे। लेकिन पांच साल पहले हमने आश्वासन दिया था कि हम यूपी का चेहरा बदल देंगे और अपना वादा पूरा किया। हालांकि, कुछ असामाजिक तत्व अराजकता फ़ैलाने वाली उसी शासन को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल पहले हमारी बेटियां बाहर निकलने से डरती थीं और माफिया सरकारी संरक्षण में खुलेआम घूमते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब पश्चिमी यूपी दंगों में जल रहा था तो पिछली सरकार जश्न मना रही थी। गरीब और पिछड़े वर्गों की संपत्ति हड़पना आम बात हो गई थी। लेकिन योगी सरकार ने केवल केवल पांच वर्षों में यूपी को इन सभी बुराइयों से मुक्त कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश के किसान, व्यापारी, अधिकारी और महिलाएं बिना किसी डर के चल रहे हैं। योगी सरकार ने उन्हें कानून व्यवस्था का सही मतलब दिखाया है।  इसलिए, ये लोग सत्ता में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे लोगों से बदला ले सकें।

ये भी पढ़ें 

चुनाव आयोग ने 11 फरवरी तक बढ़ाया रैलियों पर प्रतिबंध, मिली ये राहत      

केंद्रीय मंत्री SP बघेल अखिलेश यादव को देंगे टक्कर, मुलायम के हैं करीबी    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें