29.6 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमदेश दुनियाप्रधानमंत्री मोदी 'X' पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने ग्लोबल नेता!

प्रधानमंत्री मोदी ‘X’ पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने ग्लोबल नेता!

एक्स पर पीएम मोदी की फॉलोअर्स की संख्या दुनिया के तमाम नेताओं से सबसे अधिक है। वह 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले वर्ल्ड लीडर बन गए हैं।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक्स’ अकाउंट में एक और ख्याति जुड़ गई है|प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर फ़ॉलोअर्स का आंकड़ा 100 मिलियन को पार होने के बाद अब वे ग्लोबल नेता बन गए हैं|पिछले तीन सालों में प्रधानमंत्री मोदी के एक्स हैंडल पर लगभग 30 मिलियन उपयोगकर्ताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।

एक्स पर पीएम मोदी की फॉलोअर्स की संख्या दुनिया के तमाम नेताओं से सबसे अधिक है। वह 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले वर्ल्ड लीडर बन गए हैं। दुबई के वर्तमान शासक एचएच शेख मोहम्मद के एक्स पर 11.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि पोप फ्रांसिस के एक्स पर 18.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के सोशल मीडिया एक्स पर वर्तमान में 38.1 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं।

प्रधानमंत्री मोदी, एक्स पर फॉलोअर्स के मामले में दुनिया के कई सेलिब्रेटिस से भी आगे हैं। क्रिकेटर विराट कोहली के एक्स अकाउंट को 64.1 मिलियन फॉलो करते हैं तो ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर के 63.6 मिलियन और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स के 52.9 मिलियन से भी ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।टेलर स्विफ्ट को 95.3 मिलियन फॉलो करते हैं तो लेडी गागा को 83.1 मिलियन और किम कार्दशियन को 75.2 मिलियन फॉलो करते हैं। पीएम मोदी इन मशहूर हस्तियों से भी आगे हैं।

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं मोदी: प्रधानमंत्री मोदी का प्रभाव YouTube और Instagram पर भी फैला हुआ है। यहां यूट्यूब पर लगभग 25 मिलियन सब्सक्राइबर हैं तो इंस्टाग्राम पर 91 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं। प्रधानमंत्री ट्वीटर प्लेटफार्म पर 2009 में जुड़े थे और तभी से सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें-

मुंबई में घरों की बिक्री 8 प्रतिशत गिरी, जबकि पुणे में 5 प्रतिशत की गिरावट आई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें