27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी-कनाडा वार्ता भारत की ऐतिहासिक जीत : मनजिंदर सिंह सिरसा का...

पीएम मोदी-कनाडा वार्ता भारत की ऐतिहासिक जीत : मनजिंदर सिंह सिरसा का दावा!

यह मुलाकात दर्शाती है कि आज भारत वैश्विक मंच पर कितना मजबूत हो चुका है। भारत अब यह तय करता है कि उसे दुनिया के किन देशों के साथ बातचीत करनी है और किनके साथ नहीं।

Google News Follow
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच मुलाकात को भारत की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें दोनों देशों के बीच हाई कमिश्नर की बहाली और वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करना शामिल है।
यह पिछले 30 सालों में भारत की सबसे बड़ी कूटनीतिक सफलता है। यह मुलाकात दर्शाती है कि आज भारत वैश्विक मंच पर कितना मजबूत हो चुका है। भारत अब यह तय करता है कि उसे दुनिया के किन देशों के साथ बातचीत करनी है और किनके साथ नहीं।

उन्होंने पीएम मोदी की ताकत की तारीफ करते हुए कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री ने खुद उन्हें आमंत्रित किया, जो भारत की बढ़ती वैश्विक हैसियत को दर्शाता है। आज भारत आर्थिक और राष्ट्रीय ताकत के मामले में दुनिया में तीसरे-चौथे स्थान पर है।

पीएम मोदी ने भारतीयों के सम्मान को सर्वोच्च रखा और देश को राजनीति से ऊपर प्राथमिकता दी। पीएम मोदी के लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में। यह फैसला खास तौर पर कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की संप्रभुता और सम्मान की रक्षा करता है, क्योंकि अब कनाडा भारत के फैसलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस उपलब्धि के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह न केवल भारत में रहने वाले लोगों के लिए, बल्कि दुनिया भर में बसे भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। यह मुलाकात भारत के वैश्विक नेतृत्व और ताकत को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 
यह भी पढ़ें-

भारतीय डिफेंस कंपनियों की आय वित्त वर्ष 26 में 15-17 प्रतिशत बढ़ेगी : रिपोर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें