28.1 C
Mumbai
Sunday, July 19, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा- गर्व...

PM मोदी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा- गर्व से भरा पल..

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई।    

Google News Follow

Related

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि संतोष और आनंद से भर देने वाला है। मेरे लिए, आपके लिए और देशवासियों के लिए भी यह दीपावली नया प्रकाश पहुंचाएगा,ऐसा मेरा विश्वास है। साथ ही उन्होंने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ,” कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है। दिवाली के अवसर पर अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है।

पीएम मोदी ने कहा कि अपने परिवार की याद सभी को आती है,लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है। आप लोगों के उत्साह में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। आप लोग उत्साह से भरे हुए हैं। क्योंकि 140 करोड़ देशवासी ही आप सभी का परिवार है। इसके लिए देश आप सभी का कर्जदार है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इससे भारत की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।ऐसे में यह अहम् हो गया है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें और देश में शांति बनी रहे।

पीएम मोदी ने सेना के जवानों के साथ बिताये पलों को एक्स सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाते हुए अपनी फोटो को साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि सेना के जवानों के साथ बिताया गया समय गर्व से भरा हुआ है। हमारे सुरक्षाबलों का साहस अटूट है। अपने परिवार से दूर रहकर हमारे राष्ट्र रक्षक  अपने समर्पण से हमारे जीवन में रौशनी फैला रहे हैं।

ये भी पढ़ें                      

 

 

विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का अर्धशतक ‘शतक’, नीदरलैंड के खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी !

पहले बलात्कार फिर गर्लफ्रेंड को 111 बार चाकू मारने वाला हत्यारा जेल से रिहा​ ​?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,030फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें