28.2 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाBJP चीफ JP नड्डा : PM मोदी ने बदला चुनाव का नैरेटिव...

BJP चीफ JP नड्डा : PM मोदी ने बदला चुनाव का नैरेटिव !

9 महीनें में ही 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन बना दीं| देश का टीकाकरण अभियान विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज गति से चलने वाला अभियान है|

Google News Follow

​भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी विधान सभा चुनावसे पहले गुजरात के दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान आज (शुक्रवार को) जेपी नड्डा ने अहमदाबाद में प्रेस परिषद का आयोजन किया गया | ​

इस दौरान ​उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति को, संप्रदायवाद की राजनीति को, क्षेत्रवाद की राजनीति को, परिवारवाद की राजनीति को टक्कर अगर किसी ने दी है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवाद की राजनीति ने दी है|

जेपी नड्डा ने कहा कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात तो आगे बढ़ ही रहा है| साथ ही साथ सीआर पाटिल के नेतृत्व में पार्टी का विकास भी लगातार हो रहा है| पार्टी का विकास और पार्टी लोगों के प्रति समर्पित होते हुए, एक परिवर्तन का उपकरण बन सकें| इसमें पार्टी का क्या योगदान हो सकता है, इसका एक सफल उदाहरण गुजरात की धरती रही है|

जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है| पहले चुनाव के नैरेटिव जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद के आधार पर होते थे, लेकिन आज चुनाव के नैरेटिव विकासवाद के रिपोर्ट कार्ड के होते हैं|

उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञा​​निकों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिर्फ 9 महीनें में ही 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन बना दीं| देश का टीकाकरण अभियान विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज गति से चलने वाला अभियान है| 188 करोड़ से अधिक वैक्सीन पूरे देश में और गुजरात में भी कुल 97.6% वैक्सीनेशन हो चुका है|

यह भी पढ़ें-

Afghanistan: विस्फोट, 9 लोगों की मौत, 13 लोग घायल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें