30.5 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी के 12 साल पूरे, शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई !

पीएम मोदी के 12 साल पूरे, शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई !

शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर राजनीति, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व की सराहना कर रही हैं। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “खेल भावना के साथ, समाज और देश के हमारे मित्र और मार्गदर्शक, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं। जय हिंद।” उन्होंने अपने पोस्ट में यशवंत सिन्हा, ममता बनर्जी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया।

शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट काफी चर्चा में है, क्योंकि वह वर्तमान में विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। ऐसे में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री को दी गई उनकी शुभकामनाओं को सकारात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को जीत मिली और वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलों का नेतृत्व किया और भारत की वैश्विक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

प्रधानमंत्री के लंबे कार्यकाल और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से लगातार जनादेश प्राप्त करने को भारतीय राजनीति की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके इस रिकॉर्ड पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

दरअसल टीएमसी के 19 सांसदों ने काकोली घोष को अपना नेता और एनडीए को समर्थन करने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है इस लिस्ट में आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है।

शत्रुघ्न सिन्हा 1980 के दशक से भाजपा में सक्रिय रहे। 2019 में वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद मार्च 2022 में कांग्रेस का दमन छोड़कर वह टीएमसी में शामिल हुए और आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव जीता। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को 3 लाख से ज्यादा मतों से हराया।

यह भी पढ़ें- 

सेवेन हिल्स को बचाने सड़क पर उतरेगी जनता, 20 लाख लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें