27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
होमराजनीतिPM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

मेलोनी की निरंतर सफलता की कामना

Google News Follow

Related

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मेलोनी इटली की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाली नेता बन गई हैं. मेलोनी की इस सफलता पर पीएम मोदी ने उन्हें एक्स पोस्ट में बधाई दी है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक एक्स पोस्ट में लिखा- इटली में युद्ध बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है.

पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में आगे लिखा, “उनकी दोस्ती ने भारत-इटली स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है. मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग जारी रखने के लिए उत्सुक हूं. आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.” पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में जॉर्जिया मेलोनी को भी टैग किया है.

इटली में 80 साल में बन चुकी 70 सरकारें

मालूम हो कि इटली में पिछले 80 साल में करीब 70 सरकारें बन चुकी हैं. ऐसे में लगातार 3 साल 10 महीने और 11 दिनों तक पीएम की कुर्सी पर बैठकर जॉर्जिया मेलोनी ने सबसे लंबे प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के नाम था. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार बर्लुस्कोनी ने अपने चार कार्यकालों में से एक के दौरान 1,412 दिन तक सरकार चलाई थी. लेकिन अब मेलोनी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,483फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
330,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें