25 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनियामास्को दौरे पर पीएम मोदी ने की 'मन की बात', कहा मेरे...

मास्को दौरे पर पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, कहा मेरे डीएनए में है चुनौती को चुनौती देना !

प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कहा कि 140 करोड़वासियों का प्यार के साथ देश की मिटटी की महक भी साथ लाया हूँ| इस बीच उपस्थित भारतीयों में भारत बदल रहा है, भारत क्यों बदल रहा है? के सवाल पर लोगों ने कहा कि मोदी है है तो मुमकिन है के नारे भी लगाए|   

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्को दौरे पर हैं|आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। वे सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे, जहां रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया। दूसरे दिन प्रधानमंत्री मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे। यहां वह रूस में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित किये हैं।प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कहा कि 140 करोड़वासियों का प्यार के साथ देश की मिटटी की महक भी साथ लाया हूँ|इस बीच उपस्थित भारतीयों में भारत बदल रहा है, भारत क्यों बदल रहा है? के सवाल पर लोगों ने कहा कि मोदी है है तो मुमकिन है के नारे भी लगाए|   

रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत वो देश है जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है। 2014 में जब आप लोगों ने मुझे पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया तब कुछ सैकड़ों में स्टार्ट-अप हुआ करते थे, आज लाखों में है। आज भारत वो देश है जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल कर रहा है, रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहा है और यही मेरे देश के युवाओं की शक्ति है। दुनिया भी हिंदुस्तान के नौजवानों की प्रतिभा को देख कर अचंभित है।

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है उसे देख कर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं भारत बदल रहा है… वो ऐसा क्या देख रहे हैं? भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मास्को में रहने वाले भारतीयों को संबोधित किया।

अपने इस संबोधन में पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत में हुए विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में 10 साल का विकास तो एक ट्रेलर था। आने वाले 10 साल में भारत और तेजी के साथ विकास करेगा। पीएम मोदी ने कहा, वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा। उन्होंने कहा, मेरे तो डीएनए में है चुनौती को चुनौती देना।

पीएम मोदी ने कहा कि आज ग्लोबल इकोनॉमी की वृद्धि में 15 प्रतिशत भारत की हिस्सेदारी है। आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है। वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं भारत बदल रहा है… वो ऐसा क्या देख रहे हैं? भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।  

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: शरद पवार के गुट को चुनाव आयोग की मंजूरी, गुट के लिए बड़ी राहत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,270फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें