प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, ” पीएम मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। अर्जेंटीना की सरकार और वहां की जनता की ओर से, हम भारत सरकार के लिए सफलता और प्रगति की इस यात्रा को जारी रखने की कामना करते हैं।
कॉसिनो के अनुसार प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन में लंबा कार्यकाल भी प्रशंसनीय है। राजदूत के अनुसार, “उनके (पीएम) पास बहुत अनुभव है। वे एक चौथाई सदी से सत्ता में हैं।
उस यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “57 वर्षों में यह पहली बार था जब कोई प्रधानमंत्री द्विपक्षीय यात्रा पर अर्जेंटीना गया था। इसलिए हम इससे बहुत खुश हैं और इस रिश्ते को और आगे बढ़ाने की संभावना को लेकर भी उत्साहित हैं, क्योंकि यह रिश्ता भारत और अर्जेंटीना, दोनों के लिए ही बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।”
भारत-अर्जेंटीना के संबंधों पर उन्होंने कहा, दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही सकारात्मक दौर में हैं। हम इतने आगे बढ़ रहे हैं कि आज अर्जेंटीना का भारत पांचवां या छठा सबसे बड़ा साझेदार बन गया है। यह साल के किस महीने की बात हो रही है, उस पर निर्भर करता है। लेकिन यह रिश्ता दोनों देशों के आपसी लाभ के आधार पर बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
उधमपुर में सिक्योरिटी फोर्स के जॉइंट ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए
बकासन में संतुलन बिगड़ रहा है? इस तरह करें अभ्यास, कुछ दिन में बन जाएगी पकड़!
