28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिपीएम मोदी देश की आत्मा, मोदी कभी नहीं हारेंगे

पीएम मोदी देश की आत्मा, मोदी कभी नहीं हारेंगे

मोदी भारत की आत्मा और अजेय हैं- सुरेश खाडे

Google News Follow

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जयंत पाटिल ने हाल ही में दावा किया था कि राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके परिवार के सदस्यों को राज्य के बारामती क्षेत्र से हराना असंभव है। उन्होंने कहा था कि सूरज पश्चिम से उग सकता है, लेकिन बारामती क्षेत्र में पवार के परिवार की राजनीतिक हार संभव नहीं है। इस टिप्पणी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री सुरेश खाडे ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के आत्मा हैं, जो लोगों के दिलों में बसते हैं और वह अजेय हैं। 

पंढरपुर में किए गए बातचीत के दौरान खाडे ने कहा कि अटल बिहारी वाजयेपी और इंदिरा गांधी ने अपने समय में चुनाव में हार का सामना किया था। यहां तक कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी चुनाव हार गए थे, लेकिन मोदी कभी नहीं हारेंगे, वह अजेय हैं। 

हालांकि आडवाणी ने 1977 और 2014 के बीच हर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 का चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी वर्ष 1977 का लोकसभा चुनाव हार गईं थी। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी भी 1955 में एक उपचुनाव हारे थे, फिर पुनः 1957 में दो सीटों में से एक पर चुनाव हार गए थे। इसके बाद वे फिर से 1962 और 1984 में भी चुनाव हार गए थे। यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री मोदी भी दूसरों की तरह मतदाताओं की दया पर निर्भर हैं? खाड़े ने कहा- “मोदी भारत की आत्मा हैं। वह लोगों के दिलों में हैं। उन्हें हराया नहीं जा सकता।” 

ये भी देखें 

कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘थैंक गॉड’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें