30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियापीएम मोदी विश्व के सबसे बड़े यूथ आइकॉन : प्रतुल शाहदेव! 

पीएम मोदी विश्व के सबसे बड़े यूथ आइकॉन : प्रतुल शाहदेव! 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इंस्टाग्राम को युवाओं का सबसे सक्रिय प्लेटफॉर्म माना जाता है और इस मंच पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स होना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है|  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनकी नीतियों ने 21वीं सदी में भारत को नई दिशा दी है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया उस उपलब्धि पर दी, जब पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले नेता बने।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इंस्टाग्राम को युवाओं का सबसे सक्रिय प्लेटफॉर्म माना जाता है और इस मंच पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स होना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि वे विश्व के सबसे बड़े यूथ आइकॉन बन चुके हैं। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में लोग पीएम मोदी के नेतृत्व और विजन से प्रभावित हैं।

भारत-इजरायल संबंधों पर बोलते हुए शाहदेव ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं और इजरायल भारत का ‘ऑल वेदर फ्रेंड’ है। उन्होंने कहा कि जब भी इजरायल को जरूरत पड़ी, भारत उसके साथ खड़ा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पीएम मोदी ने हमास के हमले की कड़ी निंदा की थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी शाहदेव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला विदेश दौरा है और वे राज्य में निवेश लाने के उद्देश्य से गए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव विदेश यात्राओं पर सैर-सपाटे और जंगल सफारी के लिए जाते थे, जबकि योगी आदित्यनाथ एक संन्यासी हैं और प्रदेश हित में काम करने के लिए विदेश गए हैं।

बता दें कि अखिलेश यादव ने सीएम योगी के जापान दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कांग्रेस के लोग विदेश जाते थे तो सवाल उठाए जाते थे, जो लोग विदेश जाने के खिलाफ थे, वे अब खुद कैसे विदेश चले गए?

यह भी पढ़ें-

म्यूचुअल फंड्स में बड़ा बदलाव, एक्टिव इक्विटी से सोना-चांदी निवेश मौका!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें