28 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनियाएक्शन मोड पर PM मोदी ; राज्य ​को​ लेकर बैठक, मंत्रियों के...

एक्शन मोड पर PM मोदी ; राज्य ​को​ लेकर बैठक, मंत्रियों के साथ 5 घंटे तक मंथन​!

बैठक में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर चर्चा की गई| बैठक में महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के मुद्दों और विकास पर चर्चा हुई|

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की​|​ इसमें महाराष्ट्र समेत देश के कुछ अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई है​|​ साथ ही महिला उत्पीड़न व सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गयी​|​ दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 5 घंटे तक बैठक हुई​|​ भाजपा​ के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों की जानकारी ली गई​| बैठक में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर चर्चा की गई| बैठक में महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के मुद्दों और विकास पर चर्चा हुई| सरकारी मंत्रालय का काम धीमी गति से चल रहा है| प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एक टास्क दिया है|

100 दिवसीय एजेंडे पर चर्चा: कैबिनेट बैठक में मिशन 2047 पर विशेष जोर दिया गया| बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और बड़े उछाल के लिए तैयार रहने को कहा| 100 दिनों में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई| इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार के लिए क्या किया गया, इसकी समीक्षा की गयी|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन अहम मंत्रालयों को अगले 6 महीने के लिए टास्क दिए हैं जो धीमी गति से काम कर रहे हैं| बैठक में इंफ्रा, सोशल, डिजिटल और टेक्नोलॉजी से जुड़े मंत्रालय ने प्रेजेंटेशन दिया|

काम की वजह से जनता ने चुना : पिछले दस साल में किये गये काम की वजह से जनता ने चुना| प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले पांच साल तक लगातार विकास किया जाना चाहिए| बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं पर पीपीटी और महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की गई। तो एक वृक्ष माँ के लिए अभियान और स्वच्छता अभियान पर चर्चा हुई।

2047 तक विकसित भारत का सपना: केंद्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने पर फोकस कर रही है| एनडीए सरकार 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए नई रेलवे लाइनों, बंदरगाह विकास हवाई अड्डों और औद्योगिक स्मार्ट शहरों के निर्माण पर जोर दे रही है। इसके लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन अहम मंत्रालयों को अगले 6 महीने के लिए टास्क दिए हैं जो धीमी गति से काम कर रहे हैं​|​ बैठक में इंफ्रा, सोशल, डिजिटल और टेक्नोलॉजी से जुड़े मंत्रालय ने प्रेजेंटेशन दिया​ गया​|​

यह भी पढ़ें-

कन्नौज रेप कांड: आरोपी नवाब सिंह का भाई नीलू यादव फरार; सिर पर 25000 का इनाम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें