31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाकाशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भगवामय ​हुई​ काशी! 

काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भगवामय ​हुई​ काशी! 

पीएम मोदी अपने 52वें दौरे पर काशी पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले ही पूरा शहर उत्साह और उमंग से भर उठा। गुरुवार सुबह से ही पुलिस लाइन चौराहे, मिंट हाउस, नदेसर और आसपास के मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भगवा झंडे और पोस्टरों की छटा बिखरी रही।
खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत कई मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य सचिव और डीजीपी भी इस दौरान मौजूद रहे।

सुबह 11 बजे से ही लोग सड़कों पर उमड़ने लगे थे। जैसे-जैसे आगमन का समय नजदीक आया, भीड़ में जोश और बढ़ गया। सड़क किनारे खड़े हजारों लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण गूंजा दिया। ठीक 11:14 बजे प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित अस्थाई हेलीपैड पर उतरा। उनके पहुंचते ही माहौल में उत्सव का रंग और गहरा हो गया।

ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों की वर्षा के बीच समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह बने तोरणद्वार और स्वागत गेटों से शहर को सजाया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला।

प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के पीएम की एक झलक पाने के लिए हर उम्र के लोग सड़क किनारे घंटों खड़े रहे। वाराणसी का यह नजारा बताता है कि प्रधानमंत्री का काशी से गहरा भावनात्मक जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है।

​यह भी पढ़ें-

Bihar: दरभंगा राजघराने की महारानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें