26 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियादांडी यात्रा की विरासत को पीएम मोदी ने किया था पुनर्जीवित, 'मोदी...

दांडी यात्रा की विरासत को पीएम मोदी ने किया था पुनर्जीवित, ‘मोदी स्टोरी’ ने बताई कहानी!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'मोदी स्टोरी' नामक अकाउंट ने एक पोस्ट साझा किया है।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मोदी स्टोरी’ में बताया है कि इतिहास के पन्नों में सिमट चुकी उस यात्रा को जनमानस में पुनर्जीवित करने के लिए किस प्रकार के प्रयास किए। महात्मा गांधी की प्रसिद्ध दांडी यात्रा की शुरुआत 12 मार्च 1930 को हुई थी। देश की आजादी की लड़ाई में आम लोगों के जागरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान देने वाली उस यात्रा को बुधवार को 95 साल पूरे हो गए।

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘मोदी स्टोरी’ नामक अकाउंट ने बुधवार को एक पोस्ट साझा किया है। इसमें कहा गया है कि आज (12 मार्च) के दिन ही गांधी जी अपने 78 साथी सत्याग्रहियों के साथ 386 किलोमीटर की यात्रा शुरू की थी, जिसने ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक और आंदोलन को जन्म दिया।

इसमें कहा गया है कि लंबे समय तक यह यात्रा किताबों के पन्नों तक सीमित रही। दांडी यात्रा की 80वीं सालगिरह पर 12 मार्च 2010 को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक घटना को चिरस्थायी सम्मान देने के लिए ‘दांडी हेरिटेज रूट प्रोजेक्ट’ शुरू किया।

इस परियोजना के तहत उस मार्ग की पहचान की गई, जहां से महात्मा गांधी की यात्रा गुजरी थी। इसमें उन 22 स्थानों पर रात्रि विश्राम की सुविधा भी शुरू की गई, जहां दांडी यात्रा के दौरान गांधी जी अपने सत्याग्रहियों के साथ रुके थे। इन स्थानों पर स्वागत द्वार, स्मारक स्तंभ और महात्मा गांधी के संदेशों वाले लेख भी लगाए गए हैं।

आंदोलन की भावना को संरक्षित करने के लिए दो बड़े लैंडमार्क बनाए गए हैं, जिनका उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचने के बाद किया था। इनमें एक है अहमदाबाद के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में 2015 में स्थापित दांडी कुटीर। दूसरा लैंडमार्क दांडी में बनाया गया है, जिसकी शुरुआत 2019 में की गई थी। यहां महात्मा गांधी और उनके साथ आए सत्याग्रहियों की 80 प्रतिमाएं हैं। साथ ही दांडी यात्रा के दृश्य भी यहां देखने को मिलते हैं।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने दांडी पहुंचकर समुद्र के पानी से नमक बनाकर अंग्रेजों का नमक कानून तोड़ा था। इस आंदोलन को नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है। जहां-जहां से उनकी यह यात्रा गुजरी, लोग जुड़ते गए और एक जनांदोलन खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें-

चंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय का 72वां वार्षिक दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने छात्रों को किया सम्मानित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,141फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें