31 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी बोले: WAVES संस्कृति, रचनात्मकता और वैश्विक जुड़ाव की प्रतीक लहर!

PM मोदी बोले: WAVES संस्कृति, रचनात्मकता और वैश्विक जुड़ाव की प्रतीक लहर!

वेव्स 2025 की टैगलाइन है- ‘कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज’। इसमें 90 से अधिक देशों की भागीदारी है, जिसमें 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर्स ​भाग ले रहे हैं|

Google News Follow

Related

मुंबई मेंविश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलनयानी वेव्स का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ​आज गुरुवार को उद्घाट्न किया। उन्होंने समिट में जुटे एक हजार से अधिक क्रिएटर्स का उत्साह बढ़ाया। , 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप शामिल हो रहे हैं।
​इस अवसर पर मुंबई में आज से वेव्स 2025 चार दिवसीय कार्यक्रम मीडिया और मनोरंजन जगत को साथ ला रहा है। वेव्स 2025 की टैगलाइन है- ‘कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज’। इसमें 90 से अधिक देशों की भागीदारी है, जिसमें 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर्स ​भाग ले रहे हैं|

​बता दें की प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां मुंबई में 100 से अधिक देशों के कलाकार, निवेशक और नीति निर्माता एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं। एक तरह से आज यहां वैश्विक प्रतिभा और वैश्विक रचनात्मकता के एक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रखी जा रही है। Waves सिर्फ एक संक्षिप्त शब्द नहीं है। ये एक लहर है- संस्कृति की, रचनात्मकता की, यूनिवर्सल कनेक्ट की।

उन्होंने कहा, ‘वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है, जो आप जैसे हर कलाकार, हर क्रिएटर का है। जहां हर कलाकार, हर युवा एक नए विचार के साथ रचनात्मक दुनिया के साथ जुड़ेगा। आज 1 मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई, 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के जी थे और कल ही उनकी जन्मजयंती थी। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है।’

​यह भी पढ़ें-

UP: बरेली की बहू इरम का हिंदुस्तान से नाता टूटा, मोबाइल फोन बंद​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें