प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खड़गे इन दिनों बेंगलुरु के एक अस्पताल में पेसमेकर ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “खड़गे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।”
बुधवार सुबह खड़गे को चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने पेसमेकर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी की। उनके बेटे और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बताया कि प्रक्रिया सफल रही और अब कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “पेसमेकर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरा हो गया। यह एक छोटी और मामूली प्रक्रिया थी। उनकी हालत स्थिर है और वे 3 अक्टूबर से काम पर लौट सकते हैं।”
Spoke to Kharge Ji. Enquired about his health and wished him a speedy recovery.
Praying for his continued well-being and long life.@kharge
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025
कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट कर खड़गे के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पोस्ट में लिखा गया, “खड़गे जी, आप शीघ्र स्वस्थ हों। आपको शक्ति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के रमैया मेमोरियल अस्पताल पहुंचकर खड़गे से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए लिखा, “ईश्वर करे कि वे शीघ्र ही पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त करें और अपनी बुद्धिमत्ता से कांग्रेस पार्टी का मार्गदर्शन करते रहें।”
देश की राजनीति में वरिष्ठ नेता माने जाने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वास्थ्य को लेकर न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता, बल्कि सभी राजनीतिक दलों के नेता चिंता जता रहे हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
देश को फिर से अपने स्वरूप में खड़ा करने का समय आ गया है: सरसंघचालक मोहन भागवत
प. पू. सरसंघचालक का आर्थिक और सामाजिक विकास पर जोर, पर्यावरण संरक्षण पर दिए सुझाव!



