26 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, मुंबई मेट्रो की लाइन-3 का करेंगे...

पीएम मोदी दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, मुंबई मेट्रो की लाइन-3 का करेंगे उद्घाटन!

मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) 37,270 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनी है। मेट्रो लाइन 3 की लंबाई 33.5 किमी है, जो कि कफ परेड से आरे जेवीएलआर को कवर करेगी।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में रहेंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री से भी मुलाकात भी करेंगे।

मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) 37,270 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनी है। मेट्रो लाइन 3 की लंबाई 33.5 किमी है, जो कि कफ परेड से आरे जेवीएलआर को कवर करेगी। खास बात ये है कि इस बीच कुल 27 स्टेशन होंगे। मेट्रो मंत्रालय, मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और आरबीआई जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंच को आसान बनाएगी।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस लाइन पर रोजाना 13 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं। मुंबई मेट्रो की लाइन-3 नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई सेंट्रल, कालबादेवी, हुतात्मा चौक, विधानभवन, महालक्ष्मी, चर्चगेट, सीएसएमटी, ग्रांट रोड, गिरगांव और कफ परेड स्टेशन से होकर गुजरेगी।

मेट्रो के किराये की बात करें तो 3 किलोमीटर तक की यात्रा का शुरुआती किराया 10 रुपए रखा गया है, जबकि 3 से 12 किलोमीटर के लिए यात्रियों को 20 रुपए देने होंगे और 18 किलोमीटर पर 30 रुपए किराया देना होगा। मेट्रो का अधिकतम किराया 50-60 रुपए के बीच रखा गया है।

पीएम मोदी बुधवार को स्टेप स्किल प्रोग्राम की भी शुरुआत करेंगे। इस प्रोग्राम में मुख्यत गरीब और वंचित महिलाओं को कौशल सिखाया जाएगा। इसका उद्देश्य लघु उद्योगों के लिए महिलाओं को प्रेरित करना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। 16 साल से अधिक की महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

इसके अलावा, पीएम मुंबई वन मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेंगे, जो 11 पब्लिक ट्रांसपोर्ट को एक जगह लाकर यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने का काम करेगा। ऐप के जरिए मुंबई मेट्रो की लाइन 1, मुंबई का लोकल ट्रांसपोर्ट, और मुंबई लोकल ट्रेन की टिकट ली जा सकेगी।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अनावरण भी पीएम मोदी बुधवार दोपहर बाद करेंगे। ये एयरपोर्ट हर मायने में खास होने वाला है, क्योंकि यहां से वॉटर टैक्सी से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत किया गया है। साथ ही, ये देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा।

यह भी पढ़ें-

हिमालय के गर्ब्यांग गांव में सेना ने शुरू किया होमस्टे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,131फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें