29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेट11 दिसंबर को पीएम मोदी का महाराष्ट्र और गोवा दौरा

11 दिसंबर को पीएम मोदी का महाराष्ट्र और गोवा दौरा

75 हजार की योजना, वंदेभारत और एम्‍स का उद्घाटन करेंगे।

Google News Follow

गुजरात चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पीएम मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा दौरे पर जा रहे हैं। अपने दौरे में पीएम मोदी 520 किलोमीटर की दूरी तय करनेवाले और महाराष्ट्र में नागपुर और शिर्डी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का भी उद्घाटन करेंगे। समृद्धि एक्सप्रेस वे को 49 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा की लागत से बनाया गया है। यह मार्ग 11 जिलों के करीब 400 गावों से होकर गुजरेगा। 

इसके अलावा पीएम मोदी गोवा में मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करेंगे। बता दें कि इस हवाई अड्डे को करीब 2870 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही इस एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। डाबोलिम के बाद राज्य का यह दूसरा हवाई अड्डा है। इसके बाद केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड प्रोद्योगिकी संस्थान और हीमोग्लोबिनोपैथीज अनुसंधान, प्रबंधन और नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी नागपुर और बिलासपुर को जोड़नेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और नागपुर में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भी उद्घाटन करेंगे।  

प्रधान मंत्री कार्यालय ने एक बयान में 75,000 करोड़ रुपए कि परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। विदर्भ शहर में प्रधानमंत्री 1,500 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वन हेल्थ (एनआईओ) और नाग नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी का महाराष्‍ट्र का दौरा ऐसे समय में हो रहा जब भाजपा शसित कर्नाटक और महाराष्‍ट्र के बीच बेलगांव सीमा विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। कुछ दिनों पहले बेलगांव और पुणे में दोनों राज्‍यों ने एक दूसरे के राज्‍यों के वाहनों पर हमले किए थे। वहीं राकांपा के अमोल कोल्‍हे ने बताया कि सीमा विवाद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को कर्नाटक और महाराष्‍ट्र सीएम से मुलाकात करने वाले हैं।

ये भी देखें 

कानपुर को करोड़ों रुपये की देंगे सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें