पीएम मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर, एयर शो में होंगे शामिल!

भाजपा महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी आ रहे हैं। वे 25 अक्टूबर को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।"

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर, एयर शो में होंगे शामिल!

PM-Modi-to-visit-Varanasi-on-October-25-will-attend-an-air-show

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 अक्टूबर को काशी दौरा है। इस दौरान नमो घाट पर वायुसेना का एयर शो आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने यह जानकारी दी।

भाजपा महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी आ रहे हैं। वे 25 अक्टूबर को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर एक एयर शो आयोजित किया जाएगा। इसमें राफेल और हरक्यूलिस समेत वायुसेना के दूसरे लड़ाकू विमान गूजेंगे। यह सब वाराणसी की जनता देखेगी और लगभग 50 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।”

प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि 24 अक्टूबर को वाराणसी के स्कूलों के बच्चे एयर शो में पहुंचेंगे और उस शो को देखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि एयर शो के दौरान गाजीपुर और प्रयागराज जैसे स्थानों से विमान उड़ान भरेंगे। यह कार्यक्रम भव्य होगा और यह वाराणसी की जनता के लिए पहला अवसर होगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से हो रहा है। मैं वाराणसी की जनता की ओर से अपने देश के प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अनुसार, वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 व 25 अक्टूबर को भव्य एयर शो का आयोजन होगा। ‘विंग्स ओवर गंगा’ की थीम पर राफेल, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम भी रोमांचक करतब दिखाएंगी।

फिलहाल, एयर शो की तैयारियों में तेजी लाई गई है। एयर शो और सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण नमो घाट को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

नमो घाट घूमने आए लोग वापस लौटाए जा रहे हैं। एयर शो के मुख्य आयोजन स्थल नमो घाट पर रंगाई-पुताई और आकर्षक पेंटिंग का काम जोरों पर है। बड़े पैमाने पर टेंट लगाने और आयोजन स्थल को सजाने-संवारने का कार्य चल रहा है। वहीं, कर्मचारी घाट की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
महाराष्ट्र साइबर को हैक करने की कोशिश करने वाले 22 साल के युवक को नोटिस
Exit mobile version