30 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
होमधर्म संस्कृतित्रिनिडाड और टोबैगो में भोजपुरीया 'चौताल' से हुआ पीएम मोदी का स्वागत...

त्रिनिडाड और टोबैगो में भोजपुरीया ‘चौताल’ से हुआ पीएम मोदी का स्वागत !

भारत और त्रिनिडाड व टोबैगो के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (3 जुलाई) को अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर कैरेबियाई देश त्रिनिडाड और टोबैगो पहुंचे, जहां उनका स्वागत भोजपुरी ‘चौताल’ की पारंपरिक प्रस्तुति से किया गया। पोर्ट ऑफ स्पेन में जैसे ही पीएम मोदी का विमान उतरा, वहां की भारतीय मूल की जनता ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उन्हें भावविभोर कर दिया।

पीएम मोदी ने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और से अलग है! पोर्ट ऑफ स्पेन में भोजपुरी चौताल का प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हुई.” उन्होंने आगे लिखा, “Bhojpuri Chautaal echoes in Trinidad & Tobago!” यानी, त्रिनिडाड और टोबैगो की धरती पर भी भोजपुरी चौताल की गूंज सुनाई देती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने त्रिनिडाड और टोबैगो की प्रगति में अद्वितीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “भारत से कई लोग कई साल पहले त्रिनिदाद और टोबैगो आए थे। इन वर्षों में उन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है और त्रिनिदाद और टोबैगो की विकास यात्रा को समृद्ध बना रहे हैं। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखा है और भारतीय संस्कृति के प्रति भी उनमें गहरी दिलचस्पी है।”

उन्होंने आगे लिखा, “पोर्ट ऑफ स्पेन में अविस्मरणीय स्वागत के लिए स्थानीय भारतीय समुदाय का आभार.” इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के कई प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें भारत की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।

पीएम मोदी के स्वागत में त्रिनिडाड और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्साड-बिसेसर स्वयं उपस्थित रहीं। उनके साथ 38 मंत्री और 4 संसद सदस्य भी पियार्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करने पहुंचे। वहां उन्हें गौरवमयी गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

भारत और त्रिनिडाड व टोबैगो के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के पूर्वी क्षेत्रों से त्रिनिडाड पहुंचे लोगों की विरासत और संस्कृति आज भी जीवित है और मोदी के इस दौरे ने उस जुड़ाव को और अधिक गहरा कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

ओडिशा स्कूली शिक्षा में देश में पांचवें स्थान पर, नवीन पटनायक ने जताई खुशी!

बर्मिंघम टेस्ट: जडेजा चूके शतक से, गिल दोहरे शतक की ओर!, भारत का स्कोर 419/6!

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी जीत, ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ कांग्रेस में पास!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,226फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें