32 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमराजनीति'ड्रग्स युवाओं के सपनों के लिए एक बड़ी रुकावट है'

‘ड्रग्स युवाओं के सपनों के लिए एक बड़ी रुकावट है’

'मन की बात' में मोदी का नशे से मुक्ति का संदेश

Google News Follow

पीएम मोदी ने मन की बात के 140वें एपिसोड में नशे की लत पर बात की। उन्होंने कहा, मैं आज एक जरूरी विषय उठा रहा हूं। वो है ड्रग्स। हमारे युवा आज बड़े बड़े सपने देख रहे हैं। लेकिन युवाओं के लिए नशा एक चुनौती बन गई है। आज ऐसे कितने ही उदाहरण देखने को मिले हैं जिन्होंने ड्रग्स के खिलाफ जीवन की लड़ाई लड़ी है।

पीएम मोदी ने कॉल पर जुड़े एक युवक से पूछा, आप बताइए आप नशे की लत में कैसे पहुंचे। युवक ने कहा, “मैं दिल्ली के सदर बाजार में रहता था। मैं देखता था कि लोग आसपास नशा कर रहे थे। मैंने 10वीं में पहली बार नशा किया। पहले शौक था पर फिर मुझे लत लग गई, लेकिन इसकी इतनी बुरी आदत लग गई कि सारे पैसे घर के वहीं खर्च कर देता था।” पीएम मोदी ने पूछा “आप इस लत से बाहर कैसे आए?”

युवक ने कहा, “मेरे पापा- मम्मी की मौत कम उम्र में हो गई थी। मैं नानी के यहां आ गया था। जब नानी की मौत हुई तो मैं अनाथ हो गया। मैं नशे की लत में था। सड़कों पर घूमता था। मुझे मौत दिखने लगी। मेरा एक दोस्त था, जिससे मुझे उम्मीद थी। जब मुझे उसने भी मना कर दिया तो मुझे लगा कि इस नशे की वजह से मैं सब कुछ खो चुका हूं। फिर मुझे लगा मुझे इसे छोड़ देना चाहिए। मैंने खुद से वसंत कुंज में एक नशामुक्ति केंद्र ढूंढा और अपनी जिंदगी बदली।”

आगे पीएम मोदी ने कहा, दोस्त, मैं आपको फिर से बहुत बधाई दूंगा कि आप ड्रग्स की इस भयानक लत से बाहर निकले। आपने दिखाया है कि जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता है। आपकी बातें सुनकर ऐसे अनेक युवाओं को शक्ति मिलेगी, जो ड्रग्स की लत को छोड़ना चाहते हैं।

‘iGOT कर्मयोगी’ के बारे में जानकारी

मोदी ने कहा- इनमें से कई लोग 20-25 सालों से सरकारी सेवा में हैं। इतना लंबा अनुभव होने के बावजूद ये अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए कुछ नया सीखने के लिए भी समय निकाल रहे हैं, और इसके लिए वो, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं। इसका नाम है ‘iGOT कर्मयोगी’। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफार्म पर सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। लाखों सरकारी कर्मचारियों ने अनेक कोर्स पूरे किए हैं। कोई AI की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई साइन लैंग्वेज सीख रहा है। AI और नई पढ़ाई को लेकर हमारे कर्मयोगियों में, मैं, विशेष उत्साह देख रहा हूं।

‘संचार साथी’ के फीचर्स के बारे में जानकारी

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने कहा, “जब आपका फोन खो जाता है, तो उसके वापस मिलने की उम्मीद धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पा सकते हैं।” उन्होंने कहा, “भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म इसमें बहुत काम आ सकता है। इसे ‘संचार साथी’ कहते हैं। अब तक ‘संचार साथी’ पोर्टल को 30 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। इस ऐप को लगभग 30 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे बैंकों, पेमेंट ऐप्स, टेलीकॉम कंपनियों और पुलिस के अलावा 1,600 से ज़्यादा ऑर्गनाइज़ेशन ‘संचार साथी’ पोर्टल से जुड़ चुके हैं। इससे साइबर फ्रॉड की कोशिशों को समय पर रोकने में मदद मिली है।” उन्होंने कहा कि इस सिस्टम ने अब तक 5,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के संभावित नुकसान को टाला है। यह ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध है और इस्तेमाल करने में बहुत आसान है।

तमिलनाडु का गुड़ पहली बार यूरोप पहुंचा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदियों से गुड़ हमारे घरों में स्वाद और सेहत का खजाना रहा है। अब यह पूरी दुनिया में पहुंच रहा है। तमिलनाडु के इरोड का ऑर्गेनिक गुड़ पहली बार यूरोप पहुंचा है। इसमें गुड़ का पारंपरिक स्वाद बना रहता है और यह हाई क्वालिटी का होता है।

यह भी पढ़ें-

दिसंबर में पूरे देश में 17 दिन बैंक बंद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें