25 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियापटना में पीएम मोदी का रोड शो, जनसैलाब ने किया स्वागत जोश...

पटना में पीएम मोदी का रोड शो, जनसैलाब ने किया स्वागत जोश से!

जब प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हुआ तो पूरा पटना 'मोदी जिंदाबाद' और 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े नारों से गुंजायमान हो गया। 

Google News Follow

Related

बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान उनकी एक झलक देखने के लिए पूरा शहर गुरुवार को सड़कों पर उमड़ पड़ा। रोड शो पटना हवाई अड्डे से प्रारंभ हुआ। इससे बहुत पहले से ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे अपने नेता का इंतजार करते दिखे।

पटना की सड़कों पर सुरक्षा घेरे के दोनों तरफ अपार जनसमूह नजर आ रहा था। जब प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हुआ तो पूरा पटना ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े नारों से गुंजायमान हो गया।

पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। वह अपने वाहन पर बैठे आगे बढ़ते जा रहे हैं और हर कोई प्रधानमंत्री की एक तस्वीर अपने कैमरे में कैप्चर करने के लिए लालायित नजर आ रहा है।

इस रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़कों के किनारे खड़े हैं और उनका अभिनंदन कर रहे हैं। लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे और पीएम मोदी के कटआउट हैं। कई लोग तिरंगा लहरा रहे हैं।

पटना हवाई अड्डे से लेकर भाजपा कार्यालय तक हो रहे इस रोड शो के दौरान कई स्थानों पर मंच तैयार किया गया है, जिस पर से लोग प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे हैं। एक मंच पर शंख ध्वनि और फूल वर्षा के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।

इस रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सड़क के किनारे बैरिकेडिंग की गई है, फिर भी लोग सड़कों पर उत्साहित हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री पहली बार पटना पहुंचे हैं। इससे पहले, पहलगाम हमले के बाद उन्होंने अपना पहला सार्वजनिक संबोधन बिहार के ही दरभंगा में किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी कहीं भी छिपे हों, उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

 
यह भी पढ़ें-

जाति आधारित गणना सामाजिक न्याय की दिशा में गेम-चेंजर कदम : उपराष्ट्रपति!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,244फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें