34 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी एथेंस में ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर से...

PM मोदी एथेंस में ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर से सम्मानित 

चालीस साल के लंबे  समय के बाद कोई भारतीय पीएम ग्रीस पहुंचा 

Google News Follow

पीएम मोदी एक दिन के ग्रीस देश के दौरे पर हैं। जहां उन्हें एथेंस में ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन सकेलारोपोलू द्वारा ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया। बता दें कि लगभग चालीस साल बाद यहां कोई भारतीय प्रधानमंत्री दौरा किया है। पीएम मोदी ने सम्मान मिलने पर वहां के देशवासियों का आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि” मै ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर सम्मान सम्मानित करने पर हेलेनिक गणराज्य के लोगों और  राष्ट्रपति का धन्यवाद करता हूं। मैंने 140 करोड़ भारतियों की ओर से इस सम्मान को स्वीकार करता हूं।” उन्होंने कहा कि “चालीस साल के लंबे  समय के बाद कोई भारतीय पीएम ग्रीस पहुंचा है। फिर भी ना तो हमारे संबंधों की गहराई कम हुई है और ना ही हमारे रिश्तों की गर्मजोशी में कोई कमी आई है। इसलिए आज भारत और ग्रीस  अपने संबंधों को नए शिखर पर ले जाने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने रक्षा और सुरक्षा,बुनियादी ढांचे कृषि शिक्षा और उभरती प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि ग्रीस और भारत दुनिया की दो पुरातन सभ्याताओं, दो पुरातन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और दो पुरातन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों का एक स्वाभाविक मेल है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की रिश्ते की बुनियाद बहुत प्राचीन और बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि आज हमने कृषि में सहयोग के लिए एक समझौता किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर दोनों देशों ने कूटनीति और बातचीत का समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें 

BRICS में मोदी से मिलना चाहते थे चीनी राष्ट्रपति, PM ने नहीं भरी हामी!

क़्वालीफिकेशन राउंड में मचाया गदर! नीरज का पेरिस ओलंपिक टिकट पक्का

तांबे का बड़ा बयान; कांग्रेस के किन नेताओं पर पैसा ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें