30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमबिजनेस51000 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र...

51000 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र  

रोजगार मेला का आयोजन 46 स्थानों पर आयोजित किया गया। बताते चलें कि  कि यह भर्तियां केंद्र साथ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के लिए भी की गई है।       

Google News Follow

पीएम मोदी ने मंगलवार को 51000 युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा।  इन युवाओं को सरकारी महकमे में अलग अलग विभागों में नियुक्ति दी गई है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर युवाओं को सम्बोधित किया। रोजगार मेला का आयोजन 46 स्थानों पर आयोजित किया गया। बताते चलें कि  कि यह भर्तियां केंद्र साथ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के लिए भी की गई है।

इस बार महिलाओं की ज्यादा संख्या:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं ने कड़ी महंत से ये सफलता अर्जित की है और इस सफलता का महत बड़ा महत्व है।  पीएम मोदी ने कहा कि इस बार की नियुक्तियों  में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। जो नारी शक्ति का उदाहरण है। उन्होंने कहा भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। जिसकी वजह से युवाओं को कई बड़े अवसर पैदा होंगे। बता दें कि 28 अगस्त तक भारत सरकार द्वारा आठरोजगार मेले के तहत कुल 5.5  लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति प्रमाण पत्र बांटे गए हैं। 26 सितंबर को केंद्र द्वारा आयोजित नौवां रोजगार मेला था।

इन विभागों में दी गई जॉब: गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित नौवें रोजगार मेला में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग  लेटर दिया गया। जिसमें नवनियुक्त कर्मचारियों डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय सहित कई विभागों में खाली पदों को भरा गया।

ये भी पढ़ें       

 

उदयनिधि स्टालिन का बड़ा बयान: “AIADMK- BJP फिर आएंगे साथ”

कावेरी नदी जल बंटवारा विवाद: मरे चूहों को मुंह में दबाकर किसानों का प्रदर्शन

कांग्रेस नेता के बोल: “राम मंदिर को उड़ा देंगे और मुस्लिमों को निशाना बनाएंगे”   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें