28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने भगवान शिव को समर्पित इंटरनेशनल स्टेडियम का किया शिलान्यास  ...

PM मोदी ने भगवान शिव को समर्पित इंटरनेशनल स्टेडियम का किया शिलान्यास        

पीएम मोदी ने यहां यूपी के तीसरे इंटरनेशनल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह स्टेडियम सबसे अलग होगी।

Google News Follow

पीएम मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे। पीएम मोदी ने यहां यूपी के तीसरे इंटरनेशनल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह स्टेडियम सबसे अलग होगी। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, बीसीसीआई के महासचिव जय शाह आदि मौजूद थे। इस दौरान, पीएम मोदी ने हर हर महादेव के नारे लगाए और भोजपुरी भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की।

एक शिव शक्ति चन्द्रमा पर, दूसरा शिव शक्ति काशी: पीएम मोदी ने कहा कि आज मै एक ऐसे काशी आया हूं, जब चन्द्रमा के शिव शक्ति प्वाइंट तक पहुँचाने को भारत को एक महीना पूरा हो गया है। बता दें कई शिव शक्ति वह जगह हैं जहां चंद्रयान -3 लैंड किया था। उन्होंने कहा कि एक शिव शक्ति का स्थान चन्द्रमा पर है। जबकि दूसरा शिव शक्ति का स्थान मेरी काशी है। आज शिव शक्ति के सत्ता से भारत के विजय की बधाई देते हूं।

स्टेडियम की डिजाइन महादेव को समर्पित: पीएम मोदी ने कहा कि काशी में आज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई है। यह स्टेडियम पूर्वांचल और वाराणसी के युवाओं के लिए वरदान जैसा होगा। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि जब यह स्टेडियम बनकर तैयार होगा, 30 हजार से ज्यादा लोग मैच देख पाएंगे।उन्होंने जब से स्टेडियम फोटो सामने आई है। तब यहां के लोग बहुत गदगद है। स्टेडियम  की डिजाइन स्वयं महादेव को समर्पित है।

जो खेलेगा वही खिलेगा: पीएम मोदी ने कहा कि इतना बड़ा स्टेडियम बन रहा है तो इसका असर भी देखने को मिलेगा। साथ इसका असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। यहां खेल से जुड़े स्टार्टअप और कोर्स शुरू होंगे। आने वाले समय वाराणसी एक बड़ी स्पोर्ट इंडस्ट्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि माता पिता अपने बच्चों को डांटते रहते थे कि केवल खेलते ही रहोगे, पढ़ाई नहीं करोगे। लेकिन अब समाज की सोच बदल रही है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पहले से ही खेल में रुचि दिखाते है, उसे प्रति माता पिता गंभीर हुए हैं। देश का मिजाज  ऐसा बन रहा है कि जो खेलेगा वही खिलेगा।

 

ये भी पढ़ें 

 

जयराम के दावे पर सवाल! तो क्या 2024 में सत्ता बदलने पर नई संसद में नहीं होगी कार्यवाही?   

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को सुनाया खरी खरी, कहा POK छोडो   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें