31 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी का मुंबई दौरा: महाराष्ट्र और मुंबई का अभूतपूर्व विकास​ -...

पीएम मोदी का मुंबई दौरा: महाराष्ट्र और मुंबई का अभूतपूर्व विकास​ – पीएम मोदी

मुंबई के विकास से जुड़े 40 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ​|​​

Google News Follow

Related

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर हैं और इस बार उन्होंने बीकेसी में आयोजित एक सभा को संबोधित किया है| इस मौके पर पंत प्रदान मोदी ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार के कारण महाराष्ट्र और मुंबई में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आज मुंबई के विकास से जुड़े 40 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ|​​ बीकेसी में हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मराठी में की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आज देशभर में रेलवे को आधुनिक बनाने का काम मिशन मोड में चल रहा है|​​ इसका फायदा मुंबई लोकल और महाराष्ट्र में रेल कनेक्टिविटी को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा, “डबल इंजन की सरकार आम आदमी को वही आधुनिक सुविधाएं, वही साफ-सफाई और विकास की वही गति देना चाहती है, जो कभी अमीरों को ही मिलती थी।”
इसी वजह से आज रेलवे स्टेशनों को भी एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जा रहा है। अब देश के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का भी पुनर्विकास किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि देश और राज्य में डबल इंजन की सरकार के कारण महाराष्ट्र और मुंबई का अभूतपूर्व विकास हो रहा है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी कह चुके हैं कि, ”भारत देश की आजादी के बाद पहली बार बड़ा सपना देख रहा है और उसे पूरा करने का साहस कर रहा है|” इससे पहले हमने लंबा समय सिर्फ गरीबी की बात करने में, दुनिया से मदद मांगने में बिताया है। उन्होंने कहा, ‘आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि दुनिया को भारत के संकल्प पर भरोसा है।’
यह भी पढ़ें-

​प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता: देवेंद्र फडणवीस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,509फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें