मन की बात में PM मोदी की अपील, लोकल उत्पाद खरीदें

मन की बात में मोदी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

मन की बात में PM मोदी की अपील, लोकल उत्पाद खरीदें

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में त्योहारों के अवसर पर लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया। इससे कारीगरों का उत्साह बढ़ेगा। पीएम ने कहा कि, भारत के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है। बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव पहुंच रही है, जिससे देश के किसानों के लिए दुनिया भर में नए अवसर खुल रहे हैं।

स्वतंत्रता सेनानी परमानंद जी की 150वीं जयंती

पीएम ने कहा कि 4 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद जी की 150वीं जयंती है। आर्य समाज और गदर पार्टी से जुड़े भाई परमानंद जी ने दक्षिण अफ्रीका व गुयाना में कार्य किया और आजादी की लड़ाई में काला पानी की सजा काटी। पीएम मोदी ने कहा- परमानंद जी ने भगत सिंह को भी पढ़ाया था।

पीएम मोदी ने कहा जो लोग अपने जीवन के बाद अंगदान करके जाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी जी का सामने आया है। शिवानी जी एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। इसके बावजूद उनके परिवार ने अंगदान का फैसला लिया। यह समाज और देश में एक बड़ा संदेश गया है।

खादी की बिक्री में 28 करोड़ पहुंची

पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर केवल एक ही दिन में खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपए से अधिक दर्ज की गई, जो पिछले साल की तुलना में भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये ज्यादा है। पीएम मोदी ने कहा पंजाब में ‘खेती विरासत मिशन’ नाम की संस्था ने ऑर्गेनिक फार्मिंग और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। इस संस्था की टीम पंजाब के मालवा क्षेत्र में कपास की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहती थी और इसी पहल को ‘नव-त्रिंजन’ नाम दिया गया।

यह भी पढ़ें-

फ्रांस फिर से जल रहा है! 1,000 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Exit mobile version