25 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी मिस्र के सर्वोच्च सम्मान "ऑर्डर ऑफ़ द नील" से सम्मानित,...

PM मोदी मिस्र के सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ़ द नील” से सम्मानित, अब तक मिले 13 देशों से अवॉर्ड    

Google News Follow

Related

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को मिस्र पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को भी पीएम मोदी कई मिस्र के चर्चित स्थानों का दौरा किया। इसके साथ ही पीएम मोदी को मिस्र के सबसे सर्वश्रेष्ट सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने “ऑर्डर ऑफ़ द नील”इ सम्मानित किया गया। पीएम मोदी अब तक 13 देशों ने अपने सबसे सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित कर चुके हैं। मिस्र द्वारा दिए गए सम्मान “ऑर्डर ऑफ़ द नील” की शुरुआत 1915 में की गई थी। जिसकी शुरुआत सुलतान हुसैन ने की थी। यह सम्मान उन हस्तियों को दिया जाता है  जो देश के लिए विशेष योगदान देते हैं।
इस सम्मान में  शुद्ध सोने का कोलर  कॉलर होता है जिसमें तीन विशेष प्रतीक होते हैं। 1953 में राजशाही खत्म होने के बाद ” ऑर्डर ऑफ़ द नील” को मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिला। “ऑर्डर ऑफ़ द नील” शुद्ध सोने का कॉलर के रूप में होता है। जिस पर तीन वर्गाकार सोने के टुकड़े होते है जिन पर विशेष प्रतीक होता है।
इन तीनों प्रतीकों के अलग अलग मायने होते हैं। सोने के पहला टुकड़ा देश को बुराइयों से बचाने के विचार का प्रतीक है। दूसरा नील नदी द्वारा लाइ गई सुख समृद्धि और खुशियों से संबंध रखता है। इसी तरह तीसरे टुकड़े की बात करें तो यह धन और सहन शक्ति का प्रतीक है। मिस्र का यह सम्मान यहां की सभ्यता संस्कृति और इतिहास को बताता है।  इसलिए “ऑर्डर ऑफ़ द नील”  को देश का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

इस सम्मान में फिरोजा और माणिक से जड़े हुए सोने के फूल एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इतना नहीं , कॉलर से लटकता हुआ एक लटकन है जो फारोनिक शैली के फूलों , फिरोजा और रूबी रत्नों से सजाया गया है। इसके अलावा नील नदी का प्रतिनिधित्व करता हुआ एक उभरा प्रतीक भी है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने नौ साल के कार्यकाल में 13 देशों  ने उन्हें सम्मानित किया है।  उन्हें सम्मानित करने वालों देशों में सऊदी अरब, अफगानिस्तान,अमेरिका समेत 13 देश हैं जो अपने सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किये हैं।  सबसे पहले 2016 में सऊदी अरब ने  उन्हें ऑर्डर ऑफ़ अब्दुलाजीज अल सऊद सम्मान से सम्मानित किया था। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले गैर मुस्लिम नेता है। जब उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया था तो खूब चर्चा हुई थी। इसके बाद फिलिस्तीन ने ग्रैंड कॉलर द स्टेट ऑफ़ फिलिस्तीन अवॉर्ड दिया। इसके बाद तो यह सिलसिला ही चल पड़ा पीएम मोदी अब तक 13 देशों ने अपने यहां के सबसे उच्च सम्मान से सम्मानित किये।
ये भी पढ़ें 

​संजय राउत ने शिंदे गुट की तुलना वैगनर सेना से की; कहा, “यह भाड़े की सेना…”

​97वां साहित्य सम्मेलन साने गुरुजी की कर्मभूमि, निगम बैठक में अमलनेर के नाम पर लगी मुहर

मणिपुर: जब सुरक्षाबलों को उग्रवादियों को मजबूरन छोड़ना पड़ा, जाने वजह   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें