30 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाबेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने से कुछ लोगों हो रही तकलीफ:...

बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने से कुछ लोगों हो रही तकलीफ: PM 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में स्वयं सहायता समूहों को दी सौगात 

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्वयं सहायता समूहों को 1000 करोड़ रूपये की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्बोधित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 202 टेक होम राशन प्लांट की भी आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी मौजूद थे।
पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो काम किया है वह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लगभग एक लाख से अधिक बेटियों के खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर करने बड़ा सौभाग्य मिला है।
पीएम मोदी ने इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान का लाभ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा अभियान का ही असर है कि कई राज्यों में बेटियों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार चाहती है कि बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़े और उन्हें समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि इसलिए सर्कार ने बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने का निर्णय लिया है लेकिन कुछ लोगों को इससे तकलीफ हो रही है। पीएम मोदी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश की सड़कों पर माफिया का राज था। सबसे ज्यादा बेटियां पीड़ित थी। उन्होंने कहा कि बेटियों सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया था, इतना ही नहीं वे स्कूल भी नहीं जा पाती थी।
ये भी  पढ़ें 

स्वर्ण मंदिर मामला: ब्रिटिश सिख सांसद का विवादित ट्वीट, हटाया 

पत्रकार से राहुल गांधी ने पूछा, आप सरकार के लिए काम करते हैं ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें