31 C
Mumbai
Friday, May 29, 2026
होमदेश दुनियाअमेठी में फिर तेज हुई सियासी हलचल, राहुल गांधी के बाद स्मृति...

अमेठी में फिर तेज हुई सियासी हलचल, राहुल गांधी के बाद स्मृति ईरानी ने संभाला मोर्चा!

कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम से लेकर शोक संवेदना तक, उनके पूरे दौरे को भाजपा संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Google News Follow

Related

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया अमेठी दौरे के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के दौरे ने राजनीति को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। बुधवार को अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम से लेकर शोक संवेदना तक, उनके पूरे दौरे को भाजपा संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। उनके अमेठी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा पर फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्मृति ईरानी मुसाफिरखाना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

उन्होंने जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी उनके संबोधन को लेकर उत्साह दिखाया। अपने दौरे के दौरान स्मृति ईरानी सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे मत्तेपुर गांव भी पहुंचीं। यहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी के भाई बृजेश तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कुछ समय तक परिजनों के बीच रहीं। राजनीतिक जानकार स्मृति ईरानी के इस दौरे को काफी अहम मान रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने अमेठी पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

इसके बाद स्मृति ईरानी की सक्रिय मौजूदगी को भाजपा की ओर से संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अमेठी में दोनों प्रमुख दलों की बढ़ती सक्रियता से आने वाले समय में जिले की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें-

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप चमके!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,476फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें