कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम से लेकर शोक संवेदना तक, उनके पूरे दौरे को भाजपा संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। उनके अमेठी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा पर फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्मृति ईरानी मुसाफिरखाना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
उन्होंने जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी उनके संबोधन को लेकर उत्साह दिखाया। अपने दौरे के दौरान स्मृति ईरानी सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे मत्तेपुर गांव भी पहुंचीं। यहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी के भाई बृजेश तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कुछ समय तक परिजनों के बीच रहीं। राजनीतिक जानकार स्मृति ईरानी के इस दौरे को काफी अहम मान रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने अमेठी पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप चमके!
