28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में नई सरकार पर हलचल, मंगलवार शाम नए मुख्यमंत्री का नाम...

बिहार में नई सरकार पर हलचल, मंगलवार शाम नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा

एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पटना से बाहर न जाएं।

Google News Follow
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच नई सरकार के लिए अगले दो दिन अहम माने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम है।

माना जा रहा है कि मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगने के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पटना से बाहर न जाएं।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे। इनके दिशा-निर्देशन में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा ने मंगलवार को दो बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसके बाद जदयू विधायक दल की भी बैठक होगी। इन बैठकों के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है।

इसी दिन एनडीए के अन्य दलों लोजपा (रा), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और रालोमो के विधायक दल की अलग-अलग बैठकों के बाद अंत में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि बैठक के बाद वे लोकभवन जाएंगे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

इधर, नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री जमा खान सहित कई अन्य नेता भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मंत्री जमा खान कहते हैं कि मंगलवार और बुधवार (कल, परसों) में सब कुछ हो जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक है। जो बातें चल रही हैं, उनके अनुसार परसों उम्मीद है कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। कल और परसों में एनडीए फिर से सरकार बनाने जा रही है।

इस बीच, राजधानी की सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। खासकर एयरपोर्ट से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बड़े नेता भी पटना पहुंच सकते हैं। वहीं, पटना के जिलाधिकारी डॉ. एस. एम. त्यागराजन भी सोमवार को खुद तैयारियों का जायजा लेने लोक भवन पहुंचे। सूत्रों का दावा है कि वे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को खुद देखने पहुंचे थे।​ 

 
यह भी पढ़ें-

आशाताई के संगीत विजन पर बनेगा नया म्यूजिक इंस्टिट्यूशन: सीएम फडणवीस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें