30.5 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में जल्द ही प्रदूषण पर नियंत्रण पा लिया जाएगा : प्रवीण...

दिल्ली में जल्द ही प्रदूषण पर नियंत्रण पा लिया जाएगा : प्रवीण खंडेलवाल! 

प्रदूषण के कई कारण हैं, जिनका हमारी सरकार ने अध्ययन किया है। प्रत्येक कारण को समाप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है।

Google News Follow

Related

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर विपक्ष के निशाने पर भाजपा सरकार है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार प्रदूषण रोकथाम के लिए गंभीर नहीं है। विपक्ष के आरोप पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि 10 साल की अव्यवस्था 8 महीनों में ठीक नहीं हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि अगले साल हम दिल्ली वालों को स्वच्छ वातावरण देंगे।

दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण स्तर में वृद्धि पर प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार प्रदूषण कम है। दिल्ली में पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार में प्रदूषण का स्तर 600 तक पहुंचा था। पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया, जिसका खामियाजा दिल्ली वालों को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने सभी एजेंसियों को सतर्क किया है। हमारी सरकार प्रदूषण कम करने में कामयाब रही है। प्रदूषण का स्तर 350 के आसपास है। पिछली सरकार ने अगर प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए काम किया होता तो दिल्ली आज बेहतर स्थिति में होती। हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है।

प्रदूषण के कई कारण हैं, जिनका हमारी सरकार ने अध्ययन किया है। प्रत्येक कारण को समाप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है। प्रदूषण से बचाव के उपाय भी किए जा रहे हैं। केंद्र दिल्ली सरकार के साथ पूरा सहयोग कर रही है और जल्द ही प्रदूषण पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर खंडेलवाल ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उनका कोई गठबंधन नहीं, बल्कि राजनीतिक अवसरवादिता का गठजोड़ है। यह सच्चाई अब सामने आ रही है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए आगामी चुनाव में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर खंडेलवाल ने पुलिस बल की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम तब चैन की सांस लेते हैं, जब पुलिस मुस्तैदी से काम करती है। मेरा मानना है कि पुलिस को अधिक आधुनिक करने की आवश्यकता है।

उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर कहा कि यह लालू यादव की पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। वे कुछ और कहते हैं, लेकिन उनके कार्य कुछ और होते हैं। एसआईआर इसलिए जरूरी था क्योंकि बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता थे, जिनके कारण निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हो पाता था। निष्पक्ष चुनाव के लिए अवैध मतदाताओं को हटाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें-

नकली खाद की बिक्री रोकने सख्त कदम उठाएं मुख्यमंत्री: शिवराज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,136फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें