29 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाप्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री !, पद पर भी लगी मुहर

प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री !, पद पर भी लगी मुहर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है।

Google News Follow

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है। खबर है कि वह जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन सकते हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि उनके लिए पार्टी ने जिम्मेदारी भी तय कर दी है। बीते कुछ हफ्तों में किशोर ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैक-टू-बैक बैठकें की हैं। इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है।

 किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की कोशिशें इस बार सफलता की कगार पर हैं। वे जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह भी बताया गया है कि उनके लिए पार्टी ने अहम भूमिका भी लगभग तय हो गई है। इस भूमिका की रूपरेखा राहुल गांधी के साथ सलाह के बाद पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी तैयार करेंगी।

इधर, किशोर के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी की ओर से गठित विशेष टीम चाहती है कि किशोर पूरी तरह कांग्रेस के लिए समर्पित रहें और अन्य पार्टियों से नाता तोड़ लें। इससे पहले किशोर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ काम कर चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि किशोर राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका चाहते हैं और किसी भी एक पार्टी में बंधे नहीं रहना चाहते। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चुनावी रणनीतिकार को पार्टी में शामिल किए जाने और उन्हें बदलाव करने के मौके देने के समर्थक हैं। उ​​न्होंने कहा था कि किशोर की ‘यात्रा एक पार्टी से दूसरा पार्टी की रही है।’ सिंह ने कहा, ‘तो इस तरह की सियासी प्रतिबद्धता या विचारधारा की प्रतिबद्धता साफ नहीं थी।’

उन्होंने आगे कहा,’लेकिन अब वह कुछ मजबूत सुझावों के साथ आगे आए हैं और उन्होंने जो प्रेजेंटेशन दी है,हां अच्छी है।’ किशोर ने पार्टी के सामने पहला प्रेजेंटेशन बीते साल दिया था। वहीं, मौजूदा प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। किशोर ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन दी है।

यह भी पढ़ें-

Delhi Violence: मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल, ED ने दर्ज किया केस !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें