31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रपति चुनाव: ममता ​ने सोनिया सहित ​विपक्ष​ ​​के ​नेताओं को ​लिखा ​पत्र

राष्ट्रपति चुनाव: ममता ​ने सोनिया सहित ​विपक्ष​ ​​के ​नेताओं को ​लिखा ​पत्र

राष्ट्रपति चुनाव ​नजदीक आने के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है​|

Google News Follow

देश के राष्ट्रपति का कार्यकाल अगले महीने की 24 तारीख को समाप्त होने जा रहा है| ​राष्ट्रपति चुनाव ​की तारीख भी तय की जा चुकी है| 18 जुलाई को मतदान किया जायेगा और 21 जुलाई को उसका परिणाम घोषित किया जायेगा| राष्ट्रपति चुनाव ​नजदीक आने के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है​|

​​राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान​​ में रखते हुए बंगाल के मुख्यमंत्री ​ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है| भाजपा को घेरने के लिए ममता बनर्जी ने ​15 जून को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के ने​​ताओं के साथ एक संयुक्त बैठक में ​भाग​ लेगी​|​​ ममता बनर्जी ने इसके लिए 22 नेताओं को पत्र भी लिखा है।

इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के सीएम पिनाराई विजयन, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर, तमिलनाडु के सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और पंजाब के सीएम शामिल हैं। ममता बनर्जी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा है​|​ ​

इनके अलावा सीपीआई जनरल सेक्रेटरी डी राजा, सीपीआईएम जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्लाह, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मु़फ्ती, शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट अध्यक्ष पवन चामलिंग और आईयूएमएल अध्यक्ष के एम कादिर मोहिद्दीन शामिल है|
यह भी पढ़ें-

यूट्यूबर फैजल वानी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा का बनाया था आपत्तिजनक वीडियो   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें