29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीतिप्रधानमंत्री ने बच्चों को ऐसे गर्मी की छुट्टियां मनाने की...

प्रधानमंत्री ने बच्चों को ऐसे गर्मी की छुट्टियां मनाने की दी तरकीब

बच्चों छुट्टियों की शुभकामना के साथ रचनात्मक गतिविधियों के लिए किया प्रेरित

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इस समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी है। पीएम मोदी ने कहा कि यह समय न सिर्फ मस्ती करने का है, बल्कि सीखने और नए कौशल विकसित करने का भी सुनहरा अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने बच्चों के लिए समर कैंप की जानकारी साझा की थी।

तेजस्वी सूर्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बेंगलुरु दक्षिण में 8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए एक हफ्ते का समर कैंप आयोजित किया गया है, जिसमें योग, ध्यान, गीता पाठ, डांस फिटनेस, आत्मरक्षा और ड्राइंग जैसी रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं। यह कैंप 10 केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें 2,500 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं।उन्होंने लिखा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में दिए गए संदेश के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने बच्चों को सीखने और मस्ती का सही संतुलन बनाए रखने की सलाह दी थी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी सूर्या के इस प्रयास की सराहना करते हुए लिखा, “मैं अपने सभी युवा मित्रों को गर्मी की छुट्टियों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। जैसा कि मैंने ‘मन की बात’ में कहा था, यह समय आनंद लेने, सीखने और अपने कौशल को निखारने का एक शानदार अवसर है। ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में बच्चों को रचनात्मक और उत्पादक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में समय लंबा होता है, जिससे बच्चे नई चीजें सीख सकते हैं। उन्होंने तकनीकी शिविरों, ऐप डेवलपमेंट, ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर, पर्यावरण, थिएटर और नेतृत्व कौशल पर आधारित कोर्स करने का सुझाव दिया। साथ ही, उन्होंने बच्चों को स्वयंसेवी गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

सरकार द्वारा नए सीखने के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों के पास सीखने के कई नए माध्यम हैं। गर्मी की छुट्टियों का उपयोग वे अपनी रुचि के अनुसार नए कौशल सीखने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने में कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की यह अपील बच्चों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई है, जिससे नई पीढ़ी गर्मी की छुट्टियों को केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कौशल को निखारने के लिए भी इस्तेमाल कर सके।

यह भी पढ़ें:

आखिर क्यों अनंत अंबानी ने जामनगर से द्वारका तक ‘पदयात्रा’ शुरू की?

IPL 2025: निकोलस पूरन और श्रेयस अय्यर में कौन बनेगा ‘सिक्सर किंग’?

म्यांमार के बाद चीन में भी आ सकते हैं भयावह भूकंप

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें