29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाप्रधानमंत्री मोदी ने धनखड़ के स्वास्थ्य की कामना की, राष्ट्र सेवा सराही!

प्रधानमंत्री मोदी ने धनखड़ के स्वास्थ्य की कामना की, राष्ट्र सेवा सराही!

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का अचानक इस्तीफा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही अकल्पनीय भी है।"

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कई भूमिकाओं में जगदीप धनखड़ की देश सेवा को सराहा। साथ ही, प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि वह “स्वास्थ्य को प्राथमिकता” देते हुए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।

फिलहाल, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर राजनीति तेज है। विपक्ष के सदस्य उनके इस्तीफे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का अचानक इस्तीफा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही अकल्पनीय भी है।”

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “निःसंदेह, जगदीप धनखड़ को अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। लेकिन यह भी स्पष्ट है कि उनके इस बिल्कुल अप्रत्याशित इस्तीफे के पीछे जो दिखाई दे रहा है, उससे कहीं अधिक है।

हालांकि, यह समय अटकलें लगाने का नहीं है। जगदीप धनखड़ ने सरकार और विपक्ष, दोनों को समान रूप से आड़े हाथों लिया। उन्होंने सोमवार दोपहर एक बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई थी और न्यायपालिका से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले थे।”

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, “हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। हम प्रधानमंत्री से भी अपेक्षा करते हैं कि वे जगदीप धनखड़ को अपना मन बदलने के लिए राजी करें। यह देशहित में होगा। विशेष रूप से कृषक समुदाय के लिए यह एक बड़ी राहत होगी।”

 
यह भी पढ़ें-

बॉबी देओल की ‘बंदर’ का प्रीमियर टीआईएफएफ 2025 में होगा! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें