29 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियाप्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत!

प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत!

यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा और इशिबा के साथ पहली शिखर वार्ता होगी। 

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे और 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जापान में भारत के राजदूत सीबी जॉर्ज ने कहा है कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए सीबी जॉर्ज ने कहा, “प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। वह प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मुलाकात करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा और इशिबा के साथ पहली शिखर वार्ता होगी।

दोनों नेता भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, और नवाचार शामिल हैं। इसके अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।”

सीबी जॉर्ज ने कहा, “भारत और जापान का संबंध घनिष्ठ रहा है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव है। आप जापान में कहीं भी जाएं, आपको भारतीयता नजर आएगी। इसी आधार पर दोनों देशों के बीच संबंध मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

2014 में भारत और जापान ने विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री आबे ने इसकी नींव रखी थी। यह वास्तविक और वैश्विक साझेदारी है। आगामी बैठक इसकी प्रगति का विश्लेषण करने के लिए हो रही है। बैठक में इस साझेदारी को आगे ले जाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।”

उन्होंने कहा, “विश्व मौजूदा समय में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में भारत और जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के प्रधानमंत्री का मिलना बेहद अहम है।

आर्थिक रूप से जापान हमेशा से भारत का एक बड़ा और अहम साझीदार रहा है। हम लोग 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की प्रक्रिया में शामिल हैं। इस यात्रा में जापान हमारे लिए बेहद अहम है।
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने सुजुकी मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। सुजुकी चालीस साल पहले भारत में स्थापित हुई थी और आज भी ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अहम योगदान दे रही है। इस तरह जापानी कंपनियों ने भारत के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई है।”

सीबी जॉर्ज ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से जापान के लोग जुड़े हुए हैं। वह उस समय से यहां आते रहे हैं जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। पिछले 10 साल में भारत और जापान के संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। यहां के लोग उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।”

यह भी पढ़ें-

झारखंड: नौकरी के नाम पर 200 से ज्यादा युवक ठगे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें