25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियालालू यादव जंगलराज यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल : विजय सिन्हा!

लालू यादव जंगलराज यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल : विजय सिन्हा!

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने बिहार को अपमानित किया है। हमारी सांस्कृतिक विरासत पर पूरा देश गर्व करता है, लेकिन लालू यादव ने बिहार को बदनाम और कलंकित किया।

Google News Follow

Related

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर जोरदार निशाना साधा। विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव को जंगलराज यूनिवर्सिटी का प्रिंसिपल बताया।

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू यादव के जंगलराज यूनिवर्सिटी में जो लोग भी पढ़े हैं या प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं, वे कहीं न कहीं अराजकता के सूचक हैं। वे अराजकता उत्पन्न करने वाले लोग हैं। इसलिए इनके जमात में महापुरुषों का सम्मान नहीं, दलितों, गरीबों का और बिहारियों का भी सम्मान नहीं किया जाता।

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने बिहार को अपमानित किया है। हमारी सांस्कृतिक विरासत पर पूरा देश गर्व करता है, लेकिन लालू यादव ने बिहार को बदनाम और कलंकित किया। ये अभी भी उन्हीं मानसिकता में बैठे हैं।

उन्होंने तेजस्वी यादव के ‘जमाई आयोग’ के गठन पर परिवारवाद को लेकर लालू यादव को घेरते हुए कहा कि जब राबड़ी देवी सीएम बनीं, तो राजद ससुरालवादी पार्टी बन गई। लालू यादव और तेजस्वी यादव परिवारवादी और ससुरालवादी मानसिकता के लोग हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना के मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के पहले फेज के उद्घाटन को लेकर कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार है। हमलोगों ने जो लक्ष्य रखा है कि बिहार के किसी कोने से पटना का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा किया जाए, वह सपना साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज हुई है। विकास की एक मजबूत इमारत तैयार की गई है। इस सड़क से गया इलाके में जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी और पटना को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
यह भी पढ़ें-

भारत समेत 24 देशों की सेना कर रही हैं संघर्षग्रस्त क्षेत्रों के लिए शांति का अभ्यास!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें