29 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियापिछड़ों को प्राथमिकता और गरीबों की सेवा ही लक्ष्य : पीएम मोदी!

पिछड़ों को प्राथमिकता और गरीबों की सेवा ही लक्ष्य : पीएम मोदी!

हर गरीब को पक्का मकान देना हमारा लक्ष्य है और जब तक यह पूरा नहीं होता, मैं चैन से नहीं बैठ सकता। 

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और राजद-कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिनों कांग्रेस द्वारा बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बिहार का भला नहीं कर सकते। दूसरी तरफ, उनकी सरकार का लक्ष्य पिछड़ों को प्राथमिकता देना और गरीबों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में 4 करोड़ लोगों को पक्का घर दिया गया है और 3 करोड़ लोगों को पक्का घर देने का काम जारी है। हर गरीब को पक्का मकान देना हमारा लक्ष्य है और जब तक यह पूरा नहीं होता, मैं चैन से नहीं बैठ सकता।

पूर्णिया हवाई अड्डे के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा कि इसका टर्मिनल भवन केवल पांच महीने में बनकर तैयार हुआ। सीमांचल के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस और राजद को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि उनके कुशासन का सबसे ज्यादा नुकसान सीमांचल को उठाना पड़ा। लेकिन, अब एनडीए सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में विकास हो रहा है। सरकार यहां के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मखाना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने मखाना किसानों की अनदेखी की। पीएम मोदी ने तंज भरे लहजे में कहा कि कुछ लोग यहां आकर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मैं दावे से कहता हूं कि मेरे आने से पहले उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की विकास गति कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही। जिन्होंने वर्षों तक बिहार को लूटा और शोषण किया, वे यह स्वीकार नहीं कर पा रहे कि बिहार लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है।

 
यह भी पढ़ें-

​बोनी कपूर ने पीएम मोदी के साथ अपने सबसे यादगार पल के बारे में बताया​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें