31.4 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमदेश दुनियामां नरगिस को याद कर भावुक हुईं प्रिया दत्त, प्यार सबसे बड़ी...

मां नरगिस को याद कर भावुक हुईं प्रिया दत्त, प्यार सबसे बड़ी ताकत बताया! 

प्रिया दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर मां नरगिस को याद करते हुए एक खास पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने अपनी मां से जुड़ी भावनाओं को बेहद सादगी से व्यक्त किया।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपनी मां और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर कर मां नरगिस को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया।

प्रिया दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर मां नरगिस को याद करते हुए एक खास पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने अपनी मां से जुड़ी भावनाओं को बेहद सादगी से व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ”मेरी मां ने मुझे जिंदगी के सबसे जरूरी मूल्य सिखाए।

उन्होंने मुझे दूसरों के प्रति दया रखना, मुश्किल समय में हिम्मत रखना और बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करना सिखाया। ये बातें सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि मेरी मां ने इन्हें अपनी जिंदगी में भी अपनाया था और वही सीख उन्होंने अपने बच्चों को दी।”

प्रिया दत्त ने अपने पोस्ट में कहा, “मां ने हमें सिखाया कि इंसान को हमेशा दिल से फैसले लेने चाहिए और सम्मान के साथ जिंदगी जीनी चाहिए। वह मेरे लिए जिंदगी की राह दिखाने वाली रोशनी थी। आज वह इस दुनिया से भले ही बहुत पहले चली गई हों, लेकिन उनका प्यार और उनकी सीख आज भी हर कदम पर मेरा साथ देती है।”

अपने पोस्ट में प्रिया दत्त ने भावुक होते हुए कहा, ”मां को इस दुनिया से गए 45 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी मुझे ऐसा महसूस होता है कि उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मेरे आसपास मौजूद है। वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है, उनकी यादें आज भी मुझे मजबूत बनने की ताकत देती हैं।”

अगर नरगिस के जीवन की बात करें तो वह हिंदी सिनेमा की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया, लेकिन ‘मदर इंडिया’ में निभाया गया उनका किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इसी फिल्म के दौरान उनकी नजदीकियां अभिनेता सुनील दत्त से बढ़ीं और बाद में दोनों ने साल 1958 में शादी कर ली। उनके तीन बच्चे हुए, जिनमें संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त शामिल हैं।

नरगिस का निधन साल 1981 में पैंक्रियाज कैंसर की वजह से हो गया था। उनका निधन उनके बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ के रिलीज होने से सिर्फ तीन दिन पहले हुआ था।

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी छापे, 13 ठिकानों से करोड़ों के सोना-नकदी बरामद! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,089फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें