31.2 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटप्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, पीएम मोदी हैं 'महान राजनेता' !

प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, पीएम मोदी हैं ‘महान राजनेता’ !

भाजपा नेता विधायक अतुल भातखलकर ने ट्विटर पर प्रियंका चतुर्वेदी की आलोचना की है|

Google News Follow

Related

शिवसेना के ‘उबाठा’ गुट की महिला नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है| इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है| दरअसल, एक पॉडकास्ट चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चतुर्वेदी से उनके पसंदीदा नेता के बारे में पूछा गया।आज का सबसे महान राजनीतिज्ञ कौन है? उनसे ऐसा सवाल पूछा गया| इसका जवाब देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया| प्रियंका चतुवेर्दी के मुंह से प्रधानमंत्री मोदी का नाम सुनकर शायद उद्धव ठाकरे चौंक गए होंगे| भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने भी इसकी आलोचना की है|

प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उन्हें ‘महान राजनेता’ बताया|उन्होंने यह भी माना कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी जिम्मेदारियां उठाई हैं। प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में प्रधानमंत्री मोदी ने अहम भूमिका निभाई| वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।हालांकि पार्टी को बहुमत नहीं मिला, लेकिन उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया| वह लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में सफल रहे|

भाजपा नेता विधायक अतुल भातखलकर ने ट्विटर पर प्रियंका चतुर्वेदी की आलोचना की है|अतुल भातखलकर ने कहा है कि ‘सच्चाई कभी-कभी जुबान पर आ ही जाती है।’ अतुल भातखलकर ने ट्वीट किया, ”प्रियंका चतुर्वेदी एक राजनीतिक नेता के रूप में उद्धव ठाकरे की सराहना नहीं करतीं।आपको यकीन नहीं होगा राहुल गांधी का नहीं, बल्कि उन्होंने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया है|

कभी-कभी सच जुबा​न पर आ ही जाता है​|​इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह से प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, उससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है​|​सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है​|​

यह भी पढ़ें-

दिल्ली CRPF स्कूल के पास धमाका, आतंकी साजिस या बड़ा हादसा, जांच एजेंसी एएनआई की एंट्री!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें