29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में जल संरक्षण को बढ़ावा, 20 हजार गांवों में शुरू होगा...

महाराष्ट्र में जल संरक्षण को बढ़ावा, 20 हजार गांवों में शुरू होगा वाटर कप अभियान​!

फडणवीस ने कहा कि राज्य को सूखे से मुक्त करने के लिए सरकार, प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा।

Google News Follow

महाराष्ट्र में सूखे की चुनौती से निपटने और गांवों को जलसमृद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘सत्यमेव जयते वाटर कप’ प्रतियोगिता शुरू की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा में अभिनेता आमिर खान की मौजूदगी में पानी फाउंडेशन के इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

​फडणवीस ने कहा कि राज्य को सूखे से मुक्त करने के लिए सरकार, प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए योजनाओं का एकीकरण, संवाद और विभागों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून से पहले जल संरक्षण के सभी नियोजित कार्य पूरे किए जाएं और प्रशासनिक एवं तकनीकी मंजूरियों में देरी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलनीनो के प्रभाव और सूखे के कारण कई गांवों के जलस्रोत सूख गए हैं। ऐसे में जलग्रहण क्षेत्रों का वैज्ञानिक नियोजन, भूजल स्तर में सुधार और पारंपरिक जलस्रोतों का पुनर्जीवन प्राथमिकता होनी चाहिए। जलयुक्त शिवार अभियान 3.0 सहित केंद्र और राज्य की योजनाओं को भी वाटर कप से जोड़ा जाएगा।

मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 20 हजार गांवों की भागीदारी का लक्ष्य है। इसके लिए लगभग 80 हजार नागरिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 40 प्रशिक्षण केंद्रों पर 15 जनवरी से 31 मार्च 2027 तक प्रशिक्षण होगा, जबकि प्रतियोगिता अप्रैल-मई 2027 में आयोजित की जाएगी।

अभिनेता आमिर खान ने कहा कि पानी की कमी का असर किसानों से लेकर पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। सामूहिक भागीदारी और समर्पण से महाराष्ट्र को जलसमृद्ध बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

बांद्रा टर्मिनस पर 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक, कई एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित​!

परिसीमन विधेयक पर डीएमके का समर्थन, स्टालिन ने इसे संघर्षों की जीत बताया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें