31 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियापंजाब में सब साफ़, केवल आप-आप   

पंजाब में सब साफ़, केवल आप-आप   

Google News Follow

Related

आखिर वहीं हुआ, जो एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था। पंजाब में आम आदमी पार्टी आप की बढ़त बनाये हुए है। एक तरह से आम आदमी पार्टी ने सभी पार्टियों को साफ कर दिया है। 117 सीटों वाले विधानसभा में कांग्रेस के हाथ से दोबारा सत्ता में लौटने का ख्वाब टूट गया। ताजा रुझानों के अनुसार चन्नी सिंह अपने दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

जबकि यही हाल, नवजोत सिंह सिद्धू का भी है। अमृतसर पूर्व सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी पीछे चल रहे है। खबर है कि, सीएम चन्नी सिंह अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं। मिली खबर के अनुसार चन्नी सिंह राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा जल्द सौंप सकते हैं। आप के कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए है। जगह-जगह आप के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। ताजा आकड़े के अनुसार आप 89 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर. एक तरह से आप पंजाब में बहुमत के करीब है।

इस बीच, आप के नेता राघव चड्डा ने कहा कि हम पहले दिन से ही कह रहे है कि पंजाब में हमारी सरकार बन रही है। और वह भी पूर्ण बहुमत के साथ। उन्होंने आगे कहा कि इस व्यवस्था को पूरी तरह बदलना है। उन्होंने एक तरह से कांग्रेस को चेतावनी वाले लहजे में कहा कि आने वाले समय में आप कांग्रेस का विकल्प बनेगी।
ये भी पढ़ें 

CM योगी 12 हजार वोटों से आगे, BJP ने 200 से ज्यादा सीटों पर बनाई बढ़त  

भाजपा या सपा: जो जीतेगा, वही जोतेगा 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,228फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें