28 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियापंजाब की शांति भंग करने वालों को छोड़ेंगे नहीं, करेंगे कड़ी कार्रवाई  ...

पंजाब की शांति भंग करने वालों को छोड़ेंगे नहीं, करेंगे कड़ी कार्रवाई        

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहली बार जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में शान्ति को भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Google News Follow

मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में चल रही उथल पुथल के बीच पहली बार जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता ने बड़ी जीत दी है। उसके प्रति सरकार जवाबदेह है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो पंजाब में शान्ति को भंग करने की कोशिश करने वालों को कड़ी कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। आप पार्टी एक कटटर देश भक्त पार्टी है।

वह किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि दूसरों के बेटों को बुलाकर यह कहना कि ये करें, वह करें। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सुरक्षित हाथों में है। देश के खिलाफ काम करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। कुछ लोग विदेशी ताकतों के इशारों पर पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों से पंजाब में चप्पे चप्पे पर खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हथियार  भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल आनंदपुर खालसा फ़ोर्स बना रखा था। जिसके लिए हथियार और उसके कपडे भी मिले है। माना जा रहा है कि अमृतपाल पंजाब में एक अलग फ़ोर्स तैयार कर रहा था।

हालांकि, अभी तक अमृतपाल पुलिस की चंगुल में आया है। लेकिन, उसकी खोज लगातार जारी है। राज्यभर में भारी संख्या में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया। ऐसे में यह भी सवाल उठा रहा है कि आखिर अमृत पाल सिंह गया तो कहां गया, क्या उसे जमीन खा गई या आसमान खा गया। यह भी कहा जा रहा है अमृत पाल अपना भेष बदलकर देश से भगाने  में कामयाब हो गया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब हमेशा देश का नेतृत्व किया है। पंजाब हर संकट में देश का नेतृत्व किया है। चाहे हरित क्रांति हो या स्वतंत्रता का आंदोलन, पंजाब के लोगों को मदद और खुले दिल के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें  

 

कंगाल पाकिस्तान पश्चिमी देशों का किया रुख, यूक्रेन इसलिए देगा टैंक!    

​केरल ​विधानसभा चुनाव ​: केरल में चर्च ​भाजपा​​ को समर्थन देने को तैयार​,रखी ​प्रमुख​​ शर्त​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें