25 C
Mumbai
Saturday, December 6, 2025
होमदेश दुनियाआईपीएस पूरन कुमार के परिवार से मिले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, कार्रवाई की...

आईपीएस पूरन कुमार के परिवार से मिले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, कार्रवाई की मांग की!

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरमिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रविवार को चंडीगढ़ पहुंचकर आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की।

Google News Follow

Related

हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन सिंह सुसाइड केस ने देश में सियासी हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां हरियाणा सरकार को घेरने का मौका नहीं चूक रही हैं। इस क्रम में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरमिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रविवार को चंडीगढ़ पहुंचकर आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह मेरी जिंदगी का पहला ऐसा मामला है, जिसमें सुसाइड नोट मिलने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वाई पूरन कुमार एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे। वे राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत थे। उनकी पत्नी भी एक आईएएस अधिकारी हैं। बावजूद इसके इस केस में इतनी बड़ी लापरवाही समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हमें नहीं पता कि चंडीगढ़ पुलिस पर क्या दबाव है, क्योंकि सुसाइड नोट के मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है, लेकिन इस मामले ने देश को शर्मसार किया है। चिंता की बात यह है कि अगर इतने बड़े पुलिस अधिकारी और उनके परिवार को अगर न्याय नहीं मिल रहा है तो आम आदमी का क्या होगा।

वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एडीजीपी पूरन कुमार गरीबों के हक के लिए लड़ते थे और अंबेडकर के विचारों पर चलते थे। इतने वरिष्ठ अधिकारी होने के बावजूद उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल रहा है।

इसकी उच्चतम स्तर पर जांच होनी चाहिए और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शनिवार को हरियाणा आईपीएस वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की। सीएम भगवंत मान ने कहा कि परिवार के दुख को शब्दों में नहीं बताया जा सकता। सीएम भगवंत मान ने कहा कि अमनीत पी. कुमार हरियाणा में आईएएस हैं, पंजाब की बेटी और सीनियर अधिकारी हैं, लेकिन उनको भी इंसाफ की गुहार लगानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि भारत एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग रंग के फूल हैं। एक लड़का जो इतने बड़े पद पर पहुंचा, उसको ऐसा कदम उठाना पड़ा। आज ऐसा हो रहा है कि अगर कोई नीचे से ऊपर आ गया तो उसे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि इस परिवार को न्याय दिया जाए। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि अमनीत पी. कुमार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लागू करने में अहम भूमिका थी। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। केंद्र व राज्य सरकार इस मामले में इंसाफ दिलाएं।

यह भी पढ़ें-

खसखस के सही इस्तेमाल से शारीरिक और मानसिक थकान होगी दूर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,710फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें