29 C
Mumbai
Sunday, April 26, 2026
होमदेश दुनियाPunjab: जनता ने जिम्मेदारी निभाई,अब मेरी बारी: भगवंत मान  ​

Punjab: जनता ने जिम्मेदारी निभाई,अब मेरी बारी: भगवंत मान  ​

धीरे-धीरे पंजाब को पटरी पर लाएंगे। एक महीने में अंतर नजर आ जाएगा।

Google News Follow

Related

​देश के 5 विधानसभा चुनाव-2022 के चुनाव मतगणना के साथ की रुझान और उसके परिणाम आने शुरू हो गए है| ​पंजाब​ विधान सभा​ चुनाव​-2022​ में ​इस बार ​आम आदमी पार्टी की ​कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए​ जीत ​हासिल किया है| पंजाब​ में बड़ी पार्टी के रूप आने के बाद​ भगवंत मान लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा, ‘पूरे पंजाब का धन्यवाद, जिसने हमें इतना सम्मान दिया।’ इसके बाद भावुक होकर उन्होंने माइक छोड़ दिया। वहीं मान ने कहा, ‘आप लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है, अब मेरी बारी है।’

संगरूर में अपने घर की छत पर बने मंच से भगवंत की बहन और मां ने लोगों का आभार जताया। मान की बहन मनप्रीत ने कहा, ‘ये पूरे पंजाबियों की जीत है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई को जो सम्मान और स्नेह मिला है, मैं उससे खुश हूं। आशा है कि स्नेह मिलता रहेगा और भाई भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।’

भगवंत मान ने अपने भाषण की शुरुआत इंकलाब जिंदाबाद के नारे से की। वाहेगुरु का शुकराना अदा किया और वाहेगुरु जी का खालसा जयकारा लगाया। जवाब में भीड़ ने वाहेगुरु जी की फतेह कह कर इसे पूरा किया। मान ने लोगों का शुक्रिया अदा करने के साथ विरोधियों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भाइयों आपने देखा होगा कि विरोधी दलों के नेताओं ने कितनी गलत टिप्पणियां कर हमारी बेइज्जती की।

भगवंत मान ने कहा कि धीरे-धीरे पंजाब को पटरी पर लाएंगे। एक महीने में अंतर नजर आ जाएगा। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी। भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगेगी। एक ने आजादी दिलवाई, दूसरे ने संविधान बनाया। हम गांव में शपथ लेंगे। सब मिलकर काम करेंगे। शिक्षा, बिजली, अस्पताल सब का विकास करेंगे। मां-बहन का मान-सम्मान बढ़ेगा। खेल को आगे लेकर आएंगे। हर गांव में ट्रैक बनाएंगे, स्टेडियम तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें-

Assembly Counting-2022: भाजपा​ यूपी ​सहित​​ ​4​ राज्यों में बना ​रही​​ सरकार​​-​BJP​ महासचिव​​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें