29.3 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटPunjab: गंदा और बदबूदार पानी का संकट, आम आदमी पार्टी से खफा...

Punjab: गंदा और बदबूदार पानी का संकट, आम आदमी पार्टी से खफा लोगों का प्रदर्शन

मोहल्ले के निवासियों के मुताबिक, गंदे पानी की वजह से कई घरों में बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ चुकी है। महिलाओं को भी पानी के इस्तेमाल में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Google News Follow

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। बरनाला के वार्ड नंबर 11 स्थित आहाता नारायण सिंह मोहल्ले में साफ पानी की सप्लाई न मिलने से लोग बुरी तरह परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने सोमवार (16 जून) को सरकार, नगर परिषद और वार्ड पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बीते कई दिनों से उनके घरों में नलों के माध्यम से गंदा, कीचड़ युक्त और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे न तो पीने का काम हो पा रहा है और न ही दैनिक जीवन की अन्य जरूरतें पूरी हो रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार इस गंभीर समस्या की शिकायत संबंधित अधिकारियों और पार्षद से की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर बात को टाल दिया गया। मोहल्ले के निवासियों के मुताबिक, गंदे पानी की वजह से कई घरों में बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ चुकी है। महिलाओं को भी पानी के इस्तेमाल में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की सीवरेज और पानी की पाइपें बेहद जर्जर और पुरानी हो चुकी हैं, जिन्हें बदलने की मांग वे वर्षों से कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे मोहल्ला छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

इस बीच, बरनाला की एडीसी अर्पिता जौहल ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में कुल 39 ट्यूबवेल में से 31 काम कर रहे हैं, जबकि कुछ ट्यूबवेल जलस्तर कम होने के कारण बंद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित है, वहां नगर परिषद की ओर से पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी मोहल्ले में अब भी पानी की समस्या बनी हुई है, तो वे अपने वार्ड पार्षद से संपर्क करें, ताकि त्वरित समाधान किया जा सके।

हालांकि, लोगों का कहना है कि पार्षद को पहले ही कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मोहल्ले की जनता एक बुनियादी जरूरत के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर है, तो प्रशासन आखिर किस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है?

बरनाला की यह जल संकट की स्थिति राज्य सरकार की जल आपूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गंदा पानी सिर्फ स्वास्थ्य का खतरा नहीं, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता का भी बड़ा प्रमाण बन चुका है।

यह भी पढ़ें:

इंदौर लव जिहाद: हिंदू लड़कियों को फंसाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने की कांग्रेस पार्षद की साजिश

गुजरात विमान हादसा: 114 शवों की डीएनए से पहचान हुई

“जिनसे धमकियां मिलती थीं, उन्हीं के गढ़ में जाकर दिया जवाब”

पुलिस विभाग के सारे तुग़लकी आदेश दे रहें असंवैधानिक महानिदेशक !

स्थानीय विकास में नागरिक भागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत : भातखळकर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें