30 C
Mumbai
Monday, May 18, 2026
होमदेश दुनिया​ पंजाब : यूपी-बिहार पर घमासान, बौखलाये CM, बरसे PM

​ पंजाब : यूपी-बिहार पर घमासान, बौखलाये CM, बरसे PM

पीएम ने कहा कि ये सामान्य चुनाव नहीं है। ये पंजाब के वर्तमान और भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। 20 तारीख को पंजाब के लोगों को इनके अपराधों का हिसाब करना है।

Google News Follow

Related

पंजाब विधानसभा चुनाव जैसे – जैसे नजदीक आता जा रहा है| राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी का बौखहट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हैं| इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का यूपी और बिहार पर दिए बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बोहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा संत रविदास काशी में पैदा हुए और गुरु गोविंद सिंह जी बिहार के पटना साहिब में। क्या आप गुरू गोविंद जी को भी पंजाब से निकाल देंगे?

चन्नी के इस बयान पर पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं। यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई बहन मेहनत न करते हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संत रविदास जी उत्तर प्रदेश के काशी में पैदा हुए थे और गुरु गोविन्द सिंह जी का जन्म भी पटना साहिब बिहार में हुआ था| क्या इन महान विभूतियों को पंजाब से निकाला जा सकता है| कांग्रेस यह कैसी भाषा बोलती है| कांग्रेस ने किसानों को हमेशा धोखा दिया है। स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग वर्षों से लंबित थी। कांग्रेस सरकारें झूठ पर झूठ बोलती रहीं। केंद्र में हमारी सरकार बनी तो ह​​मने उन सिफारिशों को लागू करने का काम किया।

पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “एक बार 5 वर्ष मुझे मौका दीजिए। देश में इतने सारे राज्य हैं, जब कांग्रेस एक बार गई तो फिर लौटकर नहीं आई, और जहां भाजपा को आशीर्वाद मौ​​का मिला वहां तो कांग्रेस जड़मूल से समाप्त हो गई।” पीएम ने कहा कि ये सामान्य चुनाव नहीं है। ये पंजाब के वर्तमान और भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। 20 तारीख को पंजाब के लोगों को इनके अपराधों का हिसाब करना है।

​​यह भी पढ़ें-

मनीष तिवारी ने प्रियंका गांधी को दिखाया आइना, पंजाबी पगड़ी पर बोले  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,437फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें